वन डे में अफ्रीका का पलड़ा भारी, पर अपनी धरती पर भारत देगा कड़ी टक्कर

Updated: Wed, Sep 30 2015 07:21 IST

साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम 5 साल के लंबे अंतराल के बाद एक लंबे दौरे पर भारत आ रही है। जहां साउथ अफ्रीका की टीम 3 टी-20 मुकाबलों के बाद भारत के खिलाफ 5 वन डे मैच खेलेगी। दोनों देशों के बीच पहला वन डे मैच 10 नवंबर 1991 को कोलकाता के एतेहासिक ईडन गार्डन में खेला गया था जिसमें भारत ने 3 विकेट से जीत हासिल करी थी। शुरूआत के बाद के इन 24 सालों में दोनों देशों के बीच कुल 71 वन डे मैच खेले गए हैं । जिसमें 42 मैचों में साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत दर्ज करी है और भारत को सिर्फ 26 मैचों में जीत हासिल हुई है जबकि 3 मैच बिना परिणाम के खत्म हुए हैं। आइए नजर डालते हैं वन डे में भारत-साउथ अफ्रीका से जुड़े कुछ रिकॉर्ड्स पर। 

साउथ अफ्रीका में : दोनों देशों के बीच साउथ अफ्रीका में 28 वन डे मैच खेले गए हैं। जिसमें से 21 मैचों में साउथ अफ्रीका ने और 5 मैचों में भारत ने जीत दर्ज करी है। 3 मैच बेनतीजा रहे हैं।

भारत में : दोनों देशों के बीच भारत की धरती पर 23 वन डे मैच खेले गए हैं जिसमें से भारत 13 मैचों में विजयी रहा है और साउथ अफ्रीका 10 मैचों में जीत हासिल करने में कामयाब रहा है।

जबकि दूसरे देशों में 20 बार दोनों का आमना-सामना हुआ है। जिसमें साउथ अफ्रीका ने 11 बार जीत हासिल करी और भारत ने 8 मैच जीते हैं । जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। 

सर्वोच्च स्कोर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वन डे मैचों में भारत का सर्वोच्च स्कोर 401-3 है। जो उसने 24.02.2010 को ग्वालियर में बनाया था। 

भारत के खिलाफ वन डे मैचों में साउथ अफ्रीका का सर्वोच्च स्कोर 365/2 है जो उसने 27.02.2010 को अहमदाबाद में बनाया था। 

सबसे कम स्कोर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वन डे मैचों में भारत का सबसे कम स्कोर 91 रन है। जो उसने 22.11.2006 को डरबन में बनाया था। 

भारत के खिलाफ वन डे मैचों में साउथ अफ्रीका का सबसे कम स्कोर नैरोबी है। जो उसने 26.09.1999 को अहमदाबाद में बनाया था। 

रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत

22.11.2006 को डरबन में खेले गए वन डे मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 157 रन से हराया था। 

13.04.2006 को ढाका में खेले गए वन डे मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 153 रन से मात दी थी। 

सर्वाधिक रन

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। सचिन ने अफ्रीका के खिलाफ 57 वन डे मैचों में 35.73 की औसत से 2001 रन बनाए हैं। 

साउथ अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी जैक कैलिस भारत के खिलाफ सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं।  कैलिस ने भारत के खिलाफ 37 मैचों में 61.40 की बेहतरीन औसत से 1535 रन बनाए हैं। 

सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है।  24 फरवरी 2010 ग्वालियर में खेले गए वन डे मैच में सचिन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 200 रन (147 गेंदों में) की पारी खेली थी। यह वन डे इतिहास का पहला दोहरा शतक था। 

भारत के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड क्विंटन डि कॉक के नाम है । डि कॉक ने 5 दिसंबर 2013 को जोहनसबर्ग में भारत के खिलाफ 135 रन (121 गेंदों में) की पारी खेली थी।  

सबसे ज्यादा शतक 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 5 शतक (57 मैचों में) जड़े हैं।   

भारत के लिए साउथ अफ्रीका की तरफ से गैरी क्रिस्टन ने सबसे ज्यादा 4 शतक (26 मैच) बनाए हैं। 

एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन

भारत के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड युवा बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक के नाम हैं । उन्होंने 2013-14 में अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय टीम के खिलाफ 3 मैचों में 342 रन बनाए हैं। पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी कैपलर वेसेल्स ने भी 1992 में भारत के खिलाफ सीरीज में 342 रन बनाए हैं लेकिन इसके लिए उन्होंने 7 वन डे मैच खेले थे। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक सीरीज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम हैं। गांगुली ने साल 2000 में भारतीय दौरे पर आई साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ 5 मैचों  में 285 रन बनाए थे। 

सबसे ज्यादा विकेट

भारत के खिलाफ शॉन पोलक सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 33 मैचों में 48 विकेट लिए हैं। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अनिल कुंबले सबसे सफल भारतीय गेंदबाज रहे हैं। कुंबले में अफ्रीका के खिलाफ खेले गए 40 वन डे मैचों में 46 विकेट लिए हैं। 

एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट

भारत के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड लॉनवेबो सोत्सोबे के नाम है। सोत्सोबे ने 2010-2011 में भारत के खिलाफ 5 मैचों में 13 विकेट लिए थे। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले के नाम है।  साल 1996-97 में उन्होंने 4 वन डे मैचों में 9 विकेट लिए थे। 

सबसे सफल कप्तान

हैंसी क्रोनिए भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे सफल कप्तान रहे हैं। क्रोनिए ने भारत के खिलाफ 24 मैचों में टीम की कप्तानी करी है। जिसमें 17 मैचों में अफ्रीका की टीम ने जीत दर्ज करी और 6 मुकाबले हारी है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। 

मोहम्मद अजहरूद्दीन साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 मैचों में भारत की कप्तानी करी है। जिसमें केवल 6 मैचों में भारत जीता है औऱ 11 मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। 


सौरभ शर्मा (CRICKETNMORE)  

அதிகம் பார்க்கப்பட்டவை