Advertisement
Advertisement
Advertisement

लव स्टोरी : सौरव गांगुली और नगमा

किंग, बंगाल टाइगर और दादा के नाम से मशहूर टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली और नगमा का अफेयर दोनों के फैंस और लोगों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।

Advertisement
()
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Feb 10, 2015 • 01:40 AM

किंग, बंगाल टाइगर और दादा के नाम से मशहूर टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली और नगमा का अफेयर दोनों के फैंस और लोगों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। सौरव गांगुली अपने समय में अपनी शानदार बैटिंग ,अच्छी कप्तानी के लिए खबरों में रहते थे लेकिन इसके अलावा वो नगमा से अफेयर के लिए भी खबरों में रहे।  

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
February 10, 2015 • 01:40 AM

जब दोनों के अफेयर की बात सामनें आई उससे कुछ समय पहले ही सौरव गांगुली को टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी। इसलिए दोनों के अफेयर की खबरें और ज्यादा तेजी से फैली।  

2001 में दोनों का रिलेशनशिप तब लाईम लाइट में आया जब साउथ इंडिया के कई न्यूजपेपर्स में दोनों की फोटो छपी। दोनों का आंध्र प्रदेश के चित्तूर के एक मंदिर में एक साथ देखा गया। जिसके बाद कई दिनों तक दोनों की खबरें मीडिया में छाई रही।

दोनों के अफेयर ने लोगों को इसलिए भी सरप्राइज किया क्योंकि सौरव पहले से ही शादीशुदा थे।  इस अफेयर से उनकी शादीशुदा जिंदगी को खतरा हो सकता था। 

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक दोनों की मुलाकात 2001 से दो साल पहले 1999 में वर्ल्ड कप के एक मैच के दौरान हुई थी जिसके बाद दोनों लगातार एक दूसरे के टच में थे। हालांकि सौरव गांगुली ने हमेशा दोनों के अफेयर की खबरों का खंडन किया। 

दोनों के अफेयर की बात मीडिया में आई तो लेकिन इस बात का किसी को पता नहीं कि दोनों अलग कब हुए। हालांकि दोनों का अलग होना ही सौरव गांगुली की शादीशुदा जिंदगी के लिए अच्छा था।  

(सौरभ शर्मा)

 

Advertisement

Win Big, Make Your Cricket Tales Now

TAGS
Advertisement