Advertisement
Advertisement
Advertisement

An ias

IAS SUHAS L. Y. DM GAUTAMBUDH NAGAR UP,SKSC,Hindi
Image Source: IANS
Advertisement

यूपी कैडर के आईएएस सुहास एलवाई बने दुनिया के नंबर एक पैरा शटलर

By IANS News June 26, 2024 • 16:02 PM View: 217
DM GAUTAMBUDH NAGAR UP: उत्तर-प्रदेश के खेल सचिव और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एलवाई ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने विश्व महासंघ पैरा बैडमिंटन रैंकिंग में पुरुष एकल वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। अब वो दुनिया के नंबर एक पैरा शटलर बन गए हैं।

सुहास एलवाई ने फ्रांस के लुकास मजूर को एसएल-4 एकल वर्ग में पीछे छोड़कर यह कामयाबी हासिल की। इस बड़ी उपलब्धि के बाद वो अब पेरिस ओलंपिक में बतौर शीर्ष शटलर मैदान में उतरेंगे। यह पहला मौका है, जब विश्व रैंकिंग में भारत को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

यूपी कैडर के आईएएस सुहास एलवाई ने इसी साल फरवरी में भी देश का नाम रौशन किया था। उन्होंने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को हराकर विश्व चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने पैरा बैडमिंटन में कई बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

Advertisement

Related Cricket News on An ias