Advertisement
Advertisement
Advertisement

La olympics

Paris: Men's Javelin throw medal ceremony at the Paris Olympics 2024
Image Source: IANS
Advertisement

अरशद ने रिकॉर्ड बनाकर दबाव बढ़ा दिया, ओलंपिक में खिताब डिफेंड करना आसान नहीं होता : नीरज चोपड़ा

By IANS News August 17, 2024 • 16:44 PM View: 250
Paris Olympics: नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान के अरशद नदीम को पछाड़ने में चूक गए थे। नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ पुरुष जैवलिन थ्रो इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया था। अरशद नदीम ने 92.97 के जबरदस्त थ्रो के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया और इतिहास रच दिया। इस थ्रो ने ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया था।

क्वालीफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 89.34 मीटर का थ्रो करने वाले नीरज फाइनल में भी दमदार शुरुआत की उम्मीद लेकर उतरे थे। फाइनल में नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर का थ्रो किया। यह उनके टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक वाले थ्रो से भी बेहतर था। हालांकि, यह प्रदर्शन इस बार उन्हें स्वर्ण पदक दिलाने के लिए काफी नहीं रहा।

नीरज ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि वह अरशद नदीम के प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद उनका सम्मान करते हैं और उनसे मुकाबला करना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, "नदीम बहुत मेहनत करते हैं और उनके खिलाफ प्रतियोगिता में भाग लेने से हमेशा कुछ न कुछ सकारात्मकता आती है और फाइनल इवेंट में भी मैं इस बात को लेकर आश्वस्त था कि हमारे बीच एक शानदार मुकाबला होगा।"

Advertisement

Related Cricket News on La olympics