Mamata banerjee
Advertisement
ममता बनर्जी ने एशियाई खेलों में भारतीय पदक विजेताओं को दी बधाई
By
IANS News
September 24, 2023 • 20:58 PM View: 795
Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियाई खेल 2023 में पदक विजेताओं को बधाई दी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, ''चीन के हांगझोऊ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों के पहले दिन भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण, पहले ही दिन 5 पदक।''
''10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में महिला टीम को रजत पदक दिलाने के लिए हमारे बंगाल की मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता जिंदल को मेरी हार्दिक बधाई। रोइंग में पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए सेना के जवान अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह को भी बधाई।''
TAGS
Mamata Banerjee
Advertisement
Related Cricket News on Mamata banerjee
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47
Advertisement