Mumbai indians
मेरे आउट होने से मैच बदल गया : कप्तान हार्दिक पांड्या
![]()
मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस) इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें मैच में गेंदबाजों को मदद देने वाली पिच पर राजस्थान रॉयल्स के हाथों छह विकेट से हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने आउट होने को निर्णायक मोड़ माना।
ट्रेंट बोल्ट ने रोहित शर्मा, नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस को पहली गेंद पर शून्य पर आउट कर किया और नंद्रे बर्गर ने इशान किशन (16) को वापस भेजकर चौथे ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 20/4 कर दिया, जिसके बाद पांड्या और तिलक वर्मा ने 56 रन जुटाए। पांड्या के चहल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट होने से मुम्बई का स्कोर 76/5 रन हो गया। पांड्या ने 21 गेंदों में 34 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 32 रन जोड़े। मुंबई इंडियंस ने फिर से ढेर सारे विकेट खो दिए और अंततः 20 ओवरों में 125/9 रन ही बना सकी।
Related Cricket News on Mumbai indians
-
महिला प्रीमियर लीग 2024 : जेस के 3 विकेट की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को…
New Delhi: यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 के मैच में बाएं हाथ की स्पिनर जेस जोनासेन के तीन विकेट की बदौलत दिल्ली ...
-
महिला प्रीमियर लीग 2024 : मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स को 7 विकेट से हराया
Solid Mumbai Indians: यहां के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) सीजन 2 के 9वें मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में ...
-
23 फ़रवरी से शुरु होगा डब्लूपीएल 2024
Mumbai Indians: नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस) महिला प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) के दूसरे सीज़न के कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। डब्लूपीएल के दूसरे सीज़न की शुरुआत 23 फ़रवरी से ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47