The indian women
पंजाब के मंत्री ने खिताबी जीत पर महिला हॉकी टीम को बधाई दी
Indian women's hockey team: भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को स्पेन को हराकर महिला एफआईएच नेशंस कप 2022 का फाइनल जीत लिया है। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने रविवार को भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआईएच नेशंस कप में खिताबी जीत पर बधाई दी है। इसी के साथ स्पेन में शनिवार को आठ देशों का नेशंस कप संपन्न हुआ।
नेशंस कप के फाइनल में भारतीय टीम ने मेजबान स्पेन को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट जीता। फाइनल के छठे मिनट में पंजाब की गुरजीत कौर ने विजयी गोल किया। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने पेनल्टी शूटआउट में आयरलैंड को 2-1 से हराया था। लीग राउंड में भारतीय टीम ने तीनों मैच जीतकर ग्रुप बी में पहला स्थान हासिल किया।
Related Cricket News on The indian women
-
Indian Women's Hockey Team Continue Winning Momentum, Defeat South Africa 2-0
Indian Women's hockey team continued their winning momentum at the FIH Women's Nations Cup 2022 here as they beat South Africa 2-0 in their pool B encounter on Wednesday. ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47