Advertisement
Advertisement
Advertisement

With britain

Paris: Men's quarterfinal field hockey match between Great Britain and India at the Yves-du-Manoir S
Image Source: IANS
Advertisement

पेरिस ओलंपिक में दिख रही भारतीय हॉकी की धाक

By IANS News August 05, 2024 • 15:26 PM View: 73
Great Britain: ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का स्वर्णिम इतिहास रहा है। एक समय ऐसा था जब भारतीय हॉकी का जलवा पूरे विश्व पर था, लेकिन टोक्यो ओलंपिक से पहले के कुछ साल ऐसे थे जब यह टीम अपने प्रदर्शन में लगातार उतार-चढ़ाव से गुजर रही थी। टोक्यो ओलंपिक का कांस्य पदक भारतीय हॉकी टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि था। अब, पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी की पुरानी धाक फिर नजर आ रही है।

भारतीय हॉकी टीम ने रोमांचक क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले में सोनीपत के रहने वाले अभिषेक नैन और सुमित ने भी भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। हॉकी टीम की इस जीत के बाद खिलाड़ियों के परिवार समेत पूरे देश की उम्मीद और बढ़ गई है। इस बार उम्मीद की जा रही है कि मेडल का कलर बदलेगा। हॉकी में स्वर्ण पदक को लेकर भी अपेक्षाएं बढ़ चुकी हैं।

क्वार्टर फाइनल में भारत की जीत का श्रेय गोलकीपर श्रीजेश को जाता है, जिन्होंने पेनल्टी शूट आउट में 2 गोल रोक कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, भारत की डिफेंस के दो धुरंधर खिलाड़ी अभिषेक नैन और सुमित ने भी योगदान दिया। दोनो के परिजनों और खेल प्रेमियों में जश्न का माहौल है।

Advertisement

Related Cricket News on With britain