Ambati rayudu: Cricket News & Match Updates
तीसरे वनडे में भारत की जीत लेकिन आईसीसी ने अंबाती रायडू के खिलाफ लिया ये बड़ा फैसला
28 जनवरी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को संदिग्ध गेंदबाजी के लिए भारत के अंबाती रायडू को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से रोक दिया है। आईसीसी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। स्कोरकार्ड
अपने एक बयान में आईसीसी ने कहा, "आईसीसी द्वारा दिए गए 14 दिनों के समय में रायडू अपनी गेंदबाजी की रिपोर्ट को पेश करने में असफल रहे और इसी कारण उन्हें परिषद ने अपनी नियमावली के खंड 4.2 के तहत तुरंत प्रभाव के साथ निलंबित कर दिया।"
आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 13 जनवरी को खेले गए वनडे मैच में भारतीय खिलाड़ी रायडू को संदिग्ध गेंदबाजी का दोषी पाया गया था। ऐसे में अपनी गेंदबाजी के परीक्षण की रिपोर्ट के लिए आईसीसी ने रायडू को 14 दिनों का समय दिया था।
आईसीसी ने कहा, "रायडू पर यह निलंबन तब तक बना रहेगा, जब तक उनकी गेंदबाजी का परीक्षण नहीं होता और साथ ही यह साबित नहीं होता कि वह दोबारा वैध गेंदबाजी के लिए सक्षम हैं।"
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से निलंबन के साथ आईसीसी ने रायडू को थोड़ी राहत भी दी है। उन्हें घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी को जारी रखने की अनुमति दी है।
भारतीय टीम के 33 वर्षीय खिलाड़ी रायडू भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के विनियमों के अनुच्छेद 11.5 के अनुसार घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी बरकरार रख सकते हैं।
Related Cricket News for Ambati rayudu - Tesst
Ambati Rayudu banned from bowling in international cricket
Ambati Rayudu reported for bowling action
पहले वनडे में गेंदबाजी करके अंबाती रायडू से हो गई ऐसी गलती, अब आईसीसी ले सकता है बड़ा फैसला
BREAKING भारत के इस खिलाड़ी की गेंदबाजी एक्शन पर आईसीसी ने खड़ा किया सवाल, लिया जा सकता है ऐसा फैसला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इस बल्लेबाज का बयान, किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने को हूं तैयार
We need to back Rayudu till 2019 World Cup, says Virat Kohli
Not really thinking too far ahead: Rayudu
Skipper Virat Kohli backs Ambati Rayudu for fourth spot
IPL 2018: The Rising Stars of India
BCCI slaps domestic ban on Rayudu
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47