Axar patel: Cricket News & Match Updates
IND vs ENG: भारत ने लिया हार का बदला इंग्लैंड को 317 रनों से दी मात, सीरीज 1-1 की बराबरी पर
लेग स्पिनर अक्षर पटेल (5/60) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (3/53) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को इंग्लैंड को 317 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इसके साथ ही चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।
भारत ने इंग्लैंड को 482 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से अक्षर और अश्विन के अलावा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 25 रन देकर दो विकेट लिए। इंग्लैंड ने इसी मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारत को 227 रनों से हराया था लेकिन टीम इंडिया ने दूसरा मैच जीत कर इंग्लिश टीम से हिसाब बराबर कर लिया। India vs England Scorecard
लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने सात विकेट पर 116 रन बनाए। लंच के बाद जोए रूट ने 33 रन से आगे खेलना शुरु किया। लेकिन दूसरे सत्र की शुरुआत में ही अक्षर ने अजिक्य रहाणे के हाथों कैच कराकर रूट को आउट किया और इंग्लैंड की आखिरी उम्मीद भी तोड़ दी।
रूट ने 92 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 33 रन बनाए। नए बल्लेबाज के रुप में उतरे ओली स्टोन को अक्षर ने पगबाधा आउट कर इंग्लैंड को नौंवां झटका दिया। स्टोन पांच गेंद खेल कर खाता खोले बिना आउट हुए।
अंत में मोइन अली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए कुछ बड़े शॉट्स लगाए और हार के अंतर को कम करने की कोशिश की। लेकिन कुलदीप ने स्टंप्स कराकर इंग्लैंड का आखिरी विकेट लिया और टीम को जीत दिलाई। मोइन ने 18 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों के सहारे सर्वाधिक 43 रन बनाए। स्टुअर्ट ब्रॉड 10 गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर नाबाद रहे। Read More...
Related Cricket News for Axar patel - Tesst
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत का दबदबा कायम, टीम जीत से 7 विकेट दूर
VIDEO: चेपॉक के मैदान पर बेन फोक्स ने दिलाई एमएस धोनी की याद, स्टम्पिंग देखकर फैंस बोले- ये तो माही से भी तेज़ है
VIDEO: नेट में लौट आया है यह खिलाड़ी, सुंदर और नदीम में से कट सकता है किसी एक का पत्ता
IND vs ENG: इस खिलाड़ी ने शुरू की ट्रेनिंग, शाहबाज नदीम की जगह दूसरे टेस्ट में हो सकता है शामिल
IND vs ENG: ਨਾ ਕੁਲਦੀਪ, ਨਾ ਅਕਸ਼ਰ, ਚੇੱਨਈ ਟੈਸਟ ਵਿਚ ਇਸ ਸਪਿਨਰ ਨੂੰ ਅਚਾਨਕ ਮਿਲੀ ਐਂਟਰੀ
IND vs ENG: ना कुलदीप, ना अक्षर, चेन्नई टेस्ट में अचानक से मिली इस स्पिनर को एंट्री
IND vs ENG: अक्षर पटेल चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर,शाहबाज नदीम-राहुल चाहर को टीम इंडिया में किया गया शामिल
IND vs ENG: पहले टेस्ट में यह भारतीय खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू, IPL 2021 में रहा था बेहतरीन प्रदर्शन
IND vs ENG: Ravindra Jadeja 2.0 Will Be Missed As Axar Patel Looks To Replace Him
IND vs ENG : चेन्नई में अश्विन के साथ इस स्पिनर को मिल सकता है मौका, कुलदीप को एक बार फिर बैठना पड़ सकता है बाहर
IND vs ENG: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में रविंद्र जडेजा की जगह ले सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, तीसरे के नाम है बड़ा रिकॉर्ड
Syed Mushtaq Ali Trophy: 'पटेल ही पटेल', गुजरात का स्क्वॉड देखकर रह जाएंगे हैरान
'सिद्धू जी कह रहे थे जल्दी आऊंगा', कपिल के शो पर राहुल तेवतिया ने अर्चना पूरन सिंह को दिया खास मैसेज
IPL 2020 :'रिकी पोंटिंग की जुबान पर 'माता रानी' बैठी हुई थीं', शतक लगाने के बाद बोले शिखर धवन
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47