Cpl 2018: Cricket News & Match Updates
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग के कार्यक्रम को बढ़ाया आगे, कारण है बेहद खास
1 मई। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने भारत दौरे के कार्यक्रम को देखते हुए कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
भारत को इस वर्ष वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है और उसी दौरान सीपीएल लीग का आयोजन होना था। लेकिन अब दोनों टूर्नामेंटों के तारीखों में हो रहे टकराव को देखते हुए सीडब्ल्यूआई सीपीएल लीग के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं।
सीपीएल कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुरोध पर लिया गया है। सीडब्ल्यूआई ने अब सीपीएल लीग को चार सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित कराने का निर्णय लिया है।
सीपीएल कार्यक्रम आगे बढ़ाने से अब खिलाड़ियों के पास लीग और भारत के साथ होने वाली सीरीज, दोनों में खेलने का मौका रहेगा।
सीपीएल के सीईओ पीटर रसेल ने कहा, "सीपीएल ने खुद को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लीग के रूप में स्थापित किया है और इसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का होना जरूरी है। हम चाहते हैं कि हमारे प्रशंसक अपने स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को देखें, इसलिए हम इसके तारीखों में बदलाव होने से खुश हैं।"
सीडब्ल्यूआई के सीईओ जॉनी ग्रेव ने कहा, "हीरो सीपीएल दुनिया में सबसे अच्छी और रोमांचक टी-20 प्रतियोगिताओं में से एक है। इस साल के अंत में हम एक और सफल टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए उत्साहित हैं। अपने अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर में स्थान पाने के लिए सीपीएल के साथ सहयोग से हम खुश हैं। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस लीग में सभी सर्वश्रेष्ठ कैरेबियाई क्रिकेटर हिस्सा ले सकें।" Read More...
Related Cricket News for Cpl 2018 - Tesst
CPL 2018: Knight Riders outplay Amazon Warriors to retain title
All-round Rovman Powell helps Jamaica seal 8 wicket win over Amazon Warriors
CPL 2018: Patriots beat Tallawahs to secure playoff spot
Amazon Warriors beat Tridents by 8 wickets in CPL 2018
CPL 2018: Tallawahs beat Barbados Tridents by five wickets
Sohail Tanvir guides Warriors to 4-wicket victory over Patriots
CPL 2018: McCullum guides Knight Riders to 4-wicket victory over Tridents
CPL 2018: Jamaica Tallawahs beat St Lucia Stars by 21 runs
CPL 2018: Knight Riders register victory in final-ball thriller over Tallawahs
Hetmyer's ton guides Warriors to 72-runs victory over Tallavahs
Pollard guides Stars to victory over Tridents in CPL
CPL 2018: Darren Bravo guides Knight Riders to thrilling victory over Lucia Stars
CPL 2018: Tallawahs beat Stars by 6 wickets
CPL 2018: Tridents beat Amazon Warriors by 30 runs
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47