Funny comments
VIDEO: भज्जी का ‘Salute’ हुआ Viral, तो अश्विन ने ले लिए पुजारा के मज़े
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद कमेंट्री बॉक्स का एक मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को कमेंट्री के दौरान गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की तूफानी बल्लेबाज़ी को सैल्यूट करते हुए देखा जा सकता है।
ये युवा जोड़ी मुंबई के खिलाफ चौकों-छक्कों की बौछार कर रही थी और ये बल्लेबाजी देखकर भज्जी इन खिलाड़ियों को सैल्यूट करने से ना रोक पाए। इस दौरान भज्जी के साथ आकाश चोपड़ा और चेतेश्वर पुजारा भी कमेंट्री में मौजूद थे और भज्जी को देखकर पुजारा भी हल्के-फुल्के अंदाज में सैल्यूट करते नजर आए। हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद रविचंद्रन अश्विन भी पुजारा के मजे लेते हुए दिखे।
Related Cricket News on Funny comments
-
'पहले काकी को खिलाओ...' : दोस्त की पार्टी में बर्थडे पार्टी में पहुंचे धोनी, केक पर कह दी…
एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में पहुंचे एमएस धोनी ने फिर दिखाया कि वो मैदान के बाहर भी उतने ही शांत और समझदार हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ...
-
क्रिकेटर नहीं, सेलिब्रिटी लगे अभिषेक शर्मा, पपराजी से बोले– मेरा मेकअप खराब हो जाएगा; VIDEO
IPL 2025 में धमाकेदार बल्लेबाज़ी करने के बाद अभिषेक शर्मा अब कॉमेडी के मैदान में उतरते नज़र आए। नेटफ्लिक्स पर जल्द आने वाले कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड में ...
-
वरुण धवन बने 'मिस्ट्री स्पिनर', फैंस ने समझा चक्रवर्ती, सोशल मीडिया पर मचा धमाल!
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जब वरुण चक्रवर्ती ने ट्रैविस हेड को आउट किया, तब शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि इसका असर बॉलीवुड तक पहुंचेगा। लेकिन सोशल ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47