Gautam gambhir: Cricket News & Match Updates
अमित भंडारी पर अंडर-23 ट्रायल्स के दौरान हुए हमले को लेकर गंभीर हुए आगबबूला, ट्विट कर लगाई फटकार
11 फरवरी। मुख्य चयनकर्ता अमित भंडारी पर अंडर-23 ट्रायल्स के दौरान हुए हमले को लेकर दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा है कि वह इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि जिन लोगों ने भंडारी पर हमला किया है उन्हें एक ऐसे खिलाड़ी ने भेजा था जिसका चयन टीम में नहीं हुआ था।
शर्मा ने कहा, "भंडारी सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट का मैच स्टीफंस ग्राउंड पर अन्य चयनकर्ताओं के साथ देख रहे थे। एक खिलाड़ी उनके पास आया और पूछने लगा कि उसका चयन क्यों नहीं हुआ। इस पर भंडारी ने कहा कि चयन मेरिट के आधार पर किया गया है।"
उन्होंने कहा, "इसके बाद 10-12 लोग दीवार कूद कर आए और उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने भंडारी का बयान ले लिया है। मैं उनके साथ अस्पताल में था। वह गंभीर रूप से घायल हैं। उनके सिर पर टांके लगे हैं।"
शर्मा ने कहा कि डीडीसीए ने आपातकाल स्थिति के लिए एम्स को भी आगह कर दिया है।
उन्होंने भंडारी की मौजूदा स्थिति को बताते हुए कहा, "वह अभी ठीक हैं और चिक्तिस्कों की देखभाल में हैं। अगर उन्हें किसी और तरह की स्वस्थ मदद चाहिए तो इसके लिए हमने एम्स को आगाह कर दिया है।"
शर्मा ने कहा, "वह काफी घबराए हुए हैं। मैंने उन्हें हर मदद के लिए आश्वस्त किया है। साथ ही दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से सख्त कदम उठाने को कहा है।"
भंडारी पर सोमवार को अंडर-23 ट्रायल्स के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।
भंडारी को लोहे की रॉड और हॉकी से पीटा गया है। उन्हें दूसरे चयनकर्ता सुखविंदर सिंह ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
इस मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई, लेकिन जैसे ही पुलिस आई भंडारी पर हमला करने वाले लोग फरार हो गए।
इस मामले पर डीडीसीए के एक अधिकारी ने आईएएनएस के कहा कि वह इसे लेकर एफआईआर दर्ज कराएंगे।
Disgusted to see this happen right in the heart of the Capital. This can’t slip under the carpet and I will personally ensure it doesn’t. To begin with I am calling for a life ban from all cricket for the player who orchestrated this attack post his non-selection. https://t.co/RpS6fzTcNl Read More...
Related Cricket News for Gautam gambhir - Tesst
गौतम गंभीर की मांग,वर्ल्ड कप के लिए इस दिग्गज खिलाड़ी को मिले टीम इंडिया में जगह
Ashwin can be considered for World Cup squad: Gambhir
चौथे वनडे में मिली हार के बाद गौतम गंभीर भी हुए खफा, बताया पांचवें वनडे में इस खिलाड़ी को नहीं मिलेगी जगह
गौतम गंभीर ने 2019 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान किया,इन खिलाड़ियों को किया बाहर
गौतम गंभीर को संन्यास के बाद बड़ा सम्मान, पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया
इस खिलाड़ी के परफॉर्मेंस को देखकर गौतम गंभीर ने किया ऐलान, यह जरूर खेलेगा वर्ल्ड कप
IPL 2019 Auction: Gautam Gambhir surprised as Yuvraj Singh goes unsold
गौतम गंभीर आईपीएल 2019 में इस टीम के बनेंगे कोच, जानिए बड़ी खबर
INTERVIEW: अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर से बहुत संतुष्ट हूं : गंभीर
WATCH महान गौतम गंभीर ने अपनी प्यारी बेटी के साथ फैन्स का इस तरह से किया शुक्रिया, देखिए
रिटायरमेंट लेने की वजह का गौतम गंभीर ने किया खुलासा, इस कारण आखिर में लेना पड़ा संन्यास
रणजी ट्रॉफी : गंभीर का विदाई शतक, दिल्ली और आंध्र मैच ड्रॉ
Gautam Gambhir's retirement draws curtains on glorious career
गंभीर ने धोनी की कप्तानी को लेकर किया खुलासा, उनकी कप्तानी में लिया गया यह फैसला था अफसोसजनक
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47