Gujarat titans: Cricket News & Match Updates
मयंक यादव हुए आईपीएल 2024 के बचे हुए लीग मैचों से बाहर
लखनऊ, 4 मई (आईएएनएस) लखनऊ सुपर जॉयंट्स के तेज़ गेंदबाज़ मयंक यादव चोट के कारण बचे हुए आईपीएल 2024 लीग मैचों से बाहर हो चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ़्रेंस में टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने साफ़ किया कि मयंक अब लीग चरण के किसी भी मैच में नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा लैंगर ने यह भी कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि मयंक नॉकआउट के लिए वापस आएं, लेकिन वास्तव में उनके लिए वापस आकर खेलना बेहद मुश्किल है।
लैंगर ने कहा, "मयंक का स्कैन कराया गया और उन्हें उसी जगह टियर हुआ है जहां पिछली बार हुआ था। यह काफ़ी दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि हम देख चुके हैं कि वह क्या प्रभाव डाल सकते हैं। उनका रिहैब अच्छा हुआ था और पिछले मैच से पहले उन्हें बिल्कुल भी दर्द नहीं था, इसलिए यह उनके लिए बहुत दुखद है और यह टीम के लिए भी निराशाजनक है कि वह शेष टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे। हम प्रार्थना करेंगे कि वह प्ले-ऑफ़ में खेल सकें, लेकिन वास्तविकता में उनके लिए वापस आकर टूर्नामेंट के अंत में खेल पाना काफ़ी मुश्किल होगा।" Read More...
Related Cricket News for Gujarat titans - Tesst
सिराज और यश से अधिक आक्रामक तेज गेंदबाजी देखने की उम्मीद है : फ्लावर
IPL 2024: Looking To See More Attacking Fast Bowling From Siraj And Yash: RCB Head Coach Flower
IPL 2024: RCB V GT Head-to-head; When And Where To Watch
गुजरात को ढूंढना होगा कोहली का तोड़? (प्रीव्यू)
ब्रेट ली ने मयंक की चोट से ठीक से नहीं निपटने के लिए एलएसजी की आलोचना की
टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान की कप्तानी करेंगे राशिद खान
'He's Sore In The Same Spot, Will Undergo Scan', LSG Coach Langer Gives Injury Update On Mayank Yadav
विराट कोहली टी20 विश्व कप टीम में, ऋषभ पंत और युज़वेंद्र चहल की भी वापसी (लीड)
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल और शिवम दुबे शामिल
Glenn Maxwell का 'Silence Gesture' देखा क्या? फैंस ने जमकर लगाए RCB-RCB के नारे
IPL 2024: Mayank Yadav Is In Probable XII Against Mumbai, Says LSG Bowling Coach Morne Morkel
विल जैक्स ने जीटी के खिलाफ अपनी मैच विनिंग पारी का श्रेय कोहली को दिया
Rinku Has To Be A Certainty In The 15 For T20 WC, Says K Srikkanth
IPL 2024: RCB's Will Jacks Credits 'Kohli’s Tips On Spin' For 41-ball 100 Vs GT
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47