Icc rankings: Cricket News & Match Updates
आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग : न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर लुढ़का
दुबई, 3 फरवरी - अपने घर में भारत के हाथों 1-4 से सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में चौथे स्थान पर लुढ़क गई है। न्यूजीलैंड को रविवार को वेलिंग्टन में पांचवें और आखिरी वनडे मैच में भारत के हाथों 35 रन से हार का सामना करना पड़ा और मेजबान टीम 1-4 से सीरीज गंवा बैठी।
आईसीसी की ओर से जारी ताजा वनडे टीम रैंकिंग को न्यूजीलैंड की टीम चौथे नंबर पर लुढ़क गई है। न्यूजीलैंड के और दक्षिण अफ्रीका के एक समान 111-111 अंक हैं लेकिन दशमलव अंकों के आधार पर दक्षिण अफ्रीका अब न्यूजीलैंड से आगे हो गया है।
वहीं, न्यूजीलैंड में 4-1 से वनडे सीरीज जीतने के बाद भारत को एक अंकों का फायदा हुआ है और दूसरे नंबर पर बरकरार है। भारत के अब 122 रेटिंग हो गए हैं। इस वर्ष होने वाले विश्व कप की मेजबानी करने के लिए तैयार इंग्लैंड अभी भी 126 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।
सीरीज शुरू होने से पहले भारत के 121 और न्यूजीलैंड के 113 रेटिंग अंक थे। लेकिन सीरीज हारने के बाद कीवी टीम को दो अंकों का नुकसान उठाना पड़ा है।
पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका के हाथों 2-3 से सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान 102 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। वहीं, विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया 100 अंकों के साथ छठे नंबर पर हैं।
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Icc rankings - Tesst
South Africa jump to second position in ICC Test Team Rankings
New Zealand advance to third in Test Rankings
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की घोषणा, कोहली समेत इन खिलाड़ियों की रैंकिंग पॉइंट में बदलाव
Career best ICC ranking for Shai Hope
Career best ICC ranking for Mustafizur Rahman
New Zealand skipper Kane Williamson creates history
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पुजारा और बुमराह ने किया कमाल, इस नंबर पर पहुंचे
ICC Test Rankings: New Zealand consolidate 4th, Pakistan slip to 7th position
Career best ICC Ranking for Mehidy Hasan
Latest ICC Test Players Ranking
कुलदीप यादव ने लगाई आईसीसी रैंकिंग मैं लम्बी छलांग
Career-best ranking for Kuldeep Yadav in ICC T20I bowlers' chart
Australia slip to fifth in Test rankings
आईसीसी ODI रैकिंग - देखें टॉप 10 बल्लेबाज और गेंदबाज
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47