In pant
दिल्ली खेल पत्रकार संघ ने ऋषभ पंत को साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार से नवाजा
28 मार्च। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता पहलवान बजरंग पूनिया और भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को गुरुवार को दिल्ली खेल पत्रकार संघ (डीएसजेए) के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और युवा निशानेबाज मनु भाकर को महिला वर्ग में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया जबकि सिडनी ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कुश्ती कोच राज सिंह को उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भारत के युवा निशानेबाजों को निखारने में अहम भूमिका निभाने वाले जसपाल राणा और पंत के बचपन के कोच तारक सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार दिया गया। राणा का पुरस्कार उनकी पत्नी और बेटी तथा तारक सिन्हा का पुरस्कार खुद ऋषभ ने ग्रहण किया।
मनु भाकर का पुरस्कार भी उनके पिता ने ग्रहण किया। मनु इस समय चीनी ताइपे में एशियाई एयर गन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
भारतीय ओलंपिक संघ(आईओए) के अध्यक्ष डा. नरेंद्र ध्रुव बत्रा, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के मानद सदस्य राजा रणधीर सिंह, पूर्व हाकी कप्तान जफर इकबाल, जेके टायर मोटर स्पोर्टस के प्रमुख संजय शर्मा, पूर्व निशानेबाज मोराद अली खान और हाकी ओलंपियन हरबिंदर सिंह ने खिलाड़ियों को ये पुरस्कार प्रदान किए।
बजरंग ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कहा कि उनका लक्ष्य 2020 के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है। अभी तक कोई भी भारतीय पहलवान ओलंपिक में सोने का तमगा नहीं जीत पाया है।
उन्होंने कहा, "इस पुरस्कार से मुझे और मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। मैं ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय पहलवान बनने की पूरी कोशिश करूंगा। अभी यही मेरा लक्ष्य है।"
पंत ने कहा, "हम जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए इस तरह के सम्मान काफी मायने रखते हैं। इससे निश्चित तौर पर मुझे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।"
हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल बेंगलुरू में चल रहे राष्ट्रीय शिविर से अनुमति के साथ एक दिन का अवकाश लेकर यह पुरस्कार ग्रहण करने आई थीं। उन्होंने कहा, "हमारा भारत के लिए बेहतर प्रदर्शन करने पर हमेशा ध्यान केंद्रित रहता है। ऐसे पुरस्कारों से हमें सही दिशा में बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।"
पुरस्कार समारोह में दिविज शरण (टेनिस), मीनाक्षी पाहूजा ( चैनल तैराकी), अभिषेक वर्मा (तीरंदाजी), सीमा यादव (मैराथन) और दीक्षा डागर (गोल्फ) को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Related Cricket News on In pant
-
We respect Rishabh Pant, but won't focus on him alone: Stephen Fleming
New Delhi, March 25 (CRICKETNMORE): Delhi Capitals star Rishabh Pant might have played a stellar role on Sunday to win them the opening game against Mumbai Indians at the Wankhede ...
-
DD vs CSK: दिल्ली से टक्कर से पहले ऋषभ पंत को लेकर CSK के कोच ने दिया ऐसा…
नई दिल्ली, 25 मार्च (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाले मुकाबले ...
-
You have to be different to succeed in T20s, says Rishabh Pant
Mumbai, March 25 (CRICKETNMORE): His innings of 78 off just 27 balls felt like a desert storm at the Wankhede Stadium on Sunday, but the cool and composed Delhi Capitals ...
-
RECORD: ऋषभ पंत ने तूफानी अर्धशतक से रचा इतिहास,तोड़ा एमएस धोनी का 7 साल पुराना रिकॉर्ड
25 मार्च,(CRICKETNMORE)। ऋषभ पंत की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 12वें सीजन के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को ...
-
MI vs DD: All-round effort help Delhi Capitals beat Mumbai Indians by 37 runs
Mumbai, March 25 (CRICKETNMORE): Veteran Yuvraj Singh (53 off 35) and Krunal Pandya's quickfire cameo went in vain as Delhi Capitals outclassed Mumbai Indians by 37 runs in their campaign ...
-
IPL 2019: ऋषभ पंत की तूफानी पारी,दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 37 रन से दी मात,देखें स्कोरकार्ड
मुंबई, 25 मार्च (CRICKETNMORE)| विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (नाबाद 78) के बाद गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ...
-
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 37 रनों से हराया, ऋषभ पंत की तूफानी पारी ने जीता दिल
25 मार्च। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (नाबाद 78) के बाद गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण ...
-
IPL 2019 ऋषभ पंत की मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ तूफानी पारी, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की हुई…
24 मार्च। आईपीएल 2019 के तीसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेलकर टीम के 6 विकेट पर 213 स्कोर को रनों पर पहुंचा दिया। ऋषभ पंत ...
-
ऋषभ पंत बोले,टीम इंडिया में इस सीनियर खिलाड़ी के गुस्से से लगता है डर
नई दिल्ली, 24 मार्च (CRICKETNMORE)| भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि उन्हें कप्तान विराट कोहली के गुस्से से डर लगता है। पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ...
-
पंत ने दोनों हाथों से मौके को लपका : साहा
नई दिल्ली, 20 मार्च - चोट किसी खिलाड़ी के करियर को रातों-रात बदल सकता है और भारतीय टेस्ट टीम तथा आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा से बेहतर इस ...
-
Rishabh Pant grabbed his chance, now up to selectors: Wriddhiman Saha
New Delhi, March 20 (CRICKETNMORE): An injury can change a sportspersons career graph overnight and not many would know that better than India and Sunrisers Hyderabad wicket-keeper Wriddhiman Saha. Fr ...
-
वर्ल्ड कप में नंबर 4 पर ऋषभ पंत से करानी चाहिए बल्लेबाजी, सौरव गांगुली ने किया ऐलान
19 मार्च। आगामी विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में नंबर-4 बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। दिल्ली कैपिटल्स टीम के सलाहकार सौरभ गांगुली और कोच ...
-
महान एमएस धोनी से तुलना पर ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल जीतनें वाली बात
17 मार्च,(CRICKETNMORE): ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए आखिरी दो वनडे मैचों में एमएस धोनी को आराम दिया गया था। उनकी जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका मिला। हालांकि ...
-
Rishabh Pant perfect for being Dhoni's deputy, says Ricky Ponting
New Delhi, March 16 (CRICKETNMORE): Former Australia skipper Ricky Ponting believes that Rishabh Pant is perfect for playing the role of Mahendra Singh Dhoni's deputy in the upcoming World Cup, ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47