India tour
रिपोर्ट: पहले टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराया
लॉडरहिल (फ्लोरिडा), 3 अगस्त - भारत ने शनिवार को सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत ने जहां एक बार फिर भारतीय गेंदबाजी की मजबूती दिखाई वहीं उसके बल्लेबाजों ने निराश किया। देखें स्कोरकार्ड
इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।
टॉस जीतकर गेंदबाजी करने वाली भारत ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप की विश्व विजेता विंडीज को 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 95 रनों से आगे नहीं जाने दिया। भारत के लिए अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने तीन विकेट लिए।
भारत के लिए हालांकि इस लक्ष्य को हासिल करना टेढ़ी खीर साबित हुआ। उसने 96 रनों के लक्ष्य को पाने के लिए छह विकेट खो दिए और 17.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल किया। भारत के सीनियर बल्लेबाज अंत तक नहीं टिक सके वहीं युवा बल्लेबाजों ने भी गलत शॉट चयन के कारण जल्दबाजी में विकेट फेंके।
भारत के उपकप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 24 रनों का योगदान दिया लेकिन रोहित के सलामी जोड़ीदार शिखर धवन सिर्फ एक रन ही बना सके। अंगूठे की चोट से वापसी कर रहे धवन दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर शेल्डन कॉटरेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दे दिए गए।
विराट कोहली (19) और रोहित ने टीम का स्कोर 32 पहुंचाया। यहां नरेन ने रोहित को पवेलियन भेज दिया।
युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत आते ही छक्का लगाने की जल्दबाजी में दिखे और पहली ही गेंद पर सीमा रेखा के पास कॉटरेल के हाथों लपके गए। मनीष पांडे अच्छा खेल रहे थे लेकिन कीमो पॉल की गेंद उनकी गिल्लियां बिखेर ले गई। पांडे ने 19 रन बनाए।
64 रनों पर भारत ने चार विकेट खो दिए थे। कोहली हालांकि दूसरे छोर पर थे लेकिन पांच रन बाद वह भी एक गलत शॉट खेल आउट हो गए।
क्रुणाल पांड्या अपनी पारी को 12 रनों से आगे नहीं ले जा पाए। पॉल ने पांड्या को 88 रनों पर पवेलियन भेजा। रवींद्र जडेजा 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 8) ने छक्का मार भारत को जीत दिलाई।
विंडीद के लिए पॉल, नरेन और कॉटरेल ने दो-दो सफलताएं अर्जित कीं।
इससे पहले, विंडीज के बल्लेबाज भी तेजी से रन बनाने की जल्दबाजी में लगातार विकेट खोते रहे। सिर्फ केरन पोलार्ड ने ही धैर्य के साथ बल्लेबाजी कर विकेट पर जमने का साहस दिखाया और अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 49 रन बनाए।
जॉन कैम्पवेल ने सुंदर द्वारा फेंके गए पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया और पांड्या को कैच दे बैठे। विंडीज ने बिना खाता खोले एक विकेट खो दिया था।
आठ के कुल स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे सलामी बल्लेबाज इविन लुइस का विकेट भी गिरा दिया। निकोलस पूरन (20) ने पोलार्ड के साथ मिलकर टीम को संभालने का प्रयास किया लेकिन सैनी की गेंद पूरन के बल्ले का किनारा ले विकेटों पर जा लगी और विंडीज ने 28 रनों पर अपना तीसरा विकेट खो दिया। पोलार्ड के अलावा पूरन ही विंडीज के लिए दहाई के आंकड़े में प्रवेश कर चुके।

सैनी ने अगली ही गेंद पर शिमरन हेटमायेर को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।
रोवमैन पावेल चार के निजी स्कोर पर खलील अहमद का शिकार बने। उनके जाने से विंडीज का स्कोर 33 रनों पर पांच विकेट हो गया।
पोलार्ड ने यहां कुछ तेजी से रन बनाए। उन्होंने कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट के साथ छठे विकेट के लिए 34 रन जोड़े। इनमें से कप्तान ने सिर्फ नौ रन बनाए थे और वह 67 के कुल स्कोर पर पांड्या का शिकार हो गए।
Related Cricket News on India tour
-
Eye on youngsters as selectors & Kohli gear up to pick WI squad
New Delhi, July 21 - After much hullabaloo, the selection of the Indian team for the West Indies tour will take place on Sunday afternoon in Mumbai and along with ...
-
आज भी नहीं चुनी गई वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम, अब इस नए तारीख को होगा टीम…
20 जुलाई। विंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन 19 जुलाई को होना था लेकिन प्रशासकों की समिति (सीओए) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच नए नियम को ...
-
विंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन एक दिन के लिए स्थागित
नई दिल्ली, 18 जुलाई - आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए शुक्रवार को होने वाला भारतीय टीम का चयन अब एक दिन के लिए स्थागित हो गया है। चयन समिति अब शनिवार ...
-
Sony launches campaign for India's West Indies tour, Ashes
July 12 (CRICKETNMORE) Sony Pictures Sports Network (SPSN) on Friday announced the launch of the #MoreCricket campaign for the broadcast of India's upcoming tour of West Indies and the The ...
-
Disappointed Rohit looks ahead to Australia series
Hamilton, Feb 10 - Disappointed after losing the Twenty20 International (T20I) series to New Zealand, India captain Rohit Sharma praised the hosts for their performance in the third match here ...
-
हेमिल्टन टी-20 : न्यूजीलैंड ने भारत से 2-1 से जीती सीरीज
हेमिल्टन, 10 फरवरी - विजय शंकर (43), कप्तान रोहित शर्मा (38) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 33) की अहम पारियों के बावजूद भारत को तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबले में रविवार ...
-
Preview: India look to clinch first-ever T20 series in New Zealand
Hamilton, Feb 9 - The Indian team, led by Rohit Sharma, will be aiming to become the first side to win a T20 International series in New Zealand when the ...
-
हमने अपनी गलतियों से सीखा : रोहित शर्मा
ऑकलैंड, 8 फरवरी - दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट से मिली जीत पर संतुष्टि जाहिर करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि उनकी ...
-
New Zealand Women win a last-ball thriller at Eden Park
(Auckland, Feb 8 ) New Zealand women took an unbeatable 2-0 lead in the three-T20I series after beating India by 4 wickets in a last ball thriller at the Eden ...
-
Unchanged New Zealand opt to bat in 2nd T20I
(Auckland, Feb 8) New Zealand won the toss and opted to bat in the second T20 International against India at the Eden Park here on Friday. Both the teams decided ...
-
Kane Williamson returns for India T20Is
Hamilton, Jan 30 - New Zealand Cricket (NZC) on Wednesday recalled Kane Williamson for the three-T20I rubber against India after the skipper missed the solitary T20I against Sri Lanka. Doug ...
-
3rd ODI: Clinical India outclass New Zealand to clinch series
Mount Maunganui, Jan 28 (CRICKETNMORE): India rode on another all-round show to thrash New Zealand by seven wickets in the third ODI at the Bay Oval here on Monday and ...
-
MS Dhoni misses 3rd ODI with 'rare' injury
Mount Maunganui (New Zealand), Jan 28 (CRICKETNMORE): Former skipper Mahendra Singh Dhoni missed out of Monday's third ODI against New Zealand with a hamstring injury, making it only the third ...
-
माउंट माउंगानुई वनडे, प्रीव्यू: भारत बनाम न्यूजीलैंड
माउंट माउंगानुई, 27 जनवरी - न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे चल रही भारतीय टीम की नजरें सोमवार को यहां खेले जाने वाले ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47