Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jayant yadav

Mumbai Indians may try Jayant Yadav hints Skipper Rohit Sharma
Image Credit: BCCI
Advertisement

IPL 2020: फाइनल से पहले रोहित शर्मा की बड़ी चाल, मुंबई इंडियंस के प्लेइंग XI में इस खिलाड़ी को करेंगे शामिल

By IANS News November 10, 2020 • 09:17 AM View: 3472

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के साथ मंगलवार को होने वाले आईपीएल-13 के फाइनल मुकाबेल में उनकी टीम ऑफ स्पिनर जयंत यादव को मौका दे सकती है। इसका कारण यह है कि दिल्ली के पास शिखर धवन, सिमरोन हेटमायर, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, और इन सबने इस सीजन में अच्छी बैटिंग की है। इन्हें रोकने की दिशा में जयंत प्रभावशाली हो सकते हैं।

रोहित ने मैच पूर्व संध्या पर कहा, "दिल्ली के पास जितने लेफ्टी हैं, उन्हें देखते हुए जयंत असरकारी साबित हो सकते हैं। दिल्ली के खिलाफ वह एक मैच में खेले थे और अच्छी बॉलिंग की थी। वह दिल्ली की टीम के लिए खेले हैं और उसे अच्छी तरह समझते हैं। हमारे लिए वह अच्छा ऑब्शन हो सकते हैं।"

Advertisement

Related Cricket News on Jayant yadav