Kagiso rabada: Cricket News & Match Updates
दिल्ली कैपिटल्स को लग सकता है बड़ा झटका, तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा हुए चोटिल
नई दिल्ली, 2 मई | वर्ल्ड कप शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे अपने तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा द्वारा की गई पीठ दर्द की शिकायत के बाद उनकी स्कैन रिपोर्ट की मांगा की है।
रबाडा को पीठ दर्द की शिकायत है, जिसके चलते बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच से उन्हें आराम दिया गया था। अब ऐसी खबरें आ रही है कि रबाडा के स्कैन की रिपोर्ट सीएस को भेज दी गई हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि रबाडा की सभी जांच पूरी कर ली गई हैं और रिपोर्ट को सीएसए को भेज दिया गया है। अब रबाडा के आईपीएल में इस सीजन में बचे बाकी मैचों में खेलने का फैसला सीएसए को ही लेना है।
अधिकारी ने कहा, "रबाडा ने सिर्फ इतना कहा था कि उन्हें असहतजा महसूस हो रही है। इसलिए हमने सभी टेस्ट करवाए दिए हैं क्योंकि हम अपने किसी भी खिलाड़ी को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। विश्व कप को देखते हुए सीएसए भी हमारे संपर्क में है और हमने उनसे भी बात की। हमने अब उन्हें अपनी रिपोर्ट भेज दी है। वे उन रिपोटरे की जांच करेंगे और आईपीएल में रबाडा के खेलने के बारे में फिर हमें जानकारी देंगे।"
उन्होंने कहा, "उनको पीठ में दर्द की शिकायत थी और उन्हें लेकर जोखिम लेने का कोई मतलब नहीं है। हम यह भी मानते हैं कि यह साल विश्व कप का साल है इसलिए इस तरह के जोखिम नहीं लिए जा सकते।"
सीएसए अगर विश्व कप के लिए रबाडा को तरोताजा रखने के लिए उन्हें आईपीएल के इस सीजन के बाकी मैचों में खेलने से रोक देता है तो आईपीएल के प्लेऑफ मैचों में दिल्ली के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका होगा।
रबाडा इस समय आईपीएल के 12वें संस्करण में 12 मैचों में 25 विकेट लेकर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने का मामले में शीर्ष पर चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर उनके हमवतन इमरान ताहिर हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अबतक 13 मैचों में 21 विकेट ले चुके हैं। Read More...
Related Cricket News for Kagiso rabada - Tesst
Kagiso Rabada is a wonderkid, he is here to stay: Dale Steyn
As overseas player you do have responsibility: Kagiso Rabada
आरसीबी की विराट हार के बाद मैन ऑफ द मैच रहे कागिसो रबाडा ने दिया ये बयान
RCB vs DC: Kagiso Rabada scalps four wickets, restricts RCB to 149/8
Was in shorts when told will bowl Super Over, says Kagiso Rabada
Kohli, Rabada maintain top spot in Test Player rankings
Kagiso Rabada wins South Africa's Cricketer of the Year award
IPL: Delhi Daredevils rope in Liam Plunkett to replace Rabada
Rabada's return a big lift for Proteas says Coach Gibson
South Africa in relief as Kagiso Rabada cleared to play third Test vs Australia
Rabada not guilty of Level 2 offence
Kagiso Rabada's appeal to be heard on Monday
Rabada hearing confirmed for 19 March
Rabada's ban a bonus for Australia, feels Haddin
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47