Kane williamson: Cricket News & Match Updates
चौथे वनडे में भारतीय टीम को इस कारण हरा पाए, केन विलियमसन ने दिया बयान
31 जनवरी। भारत के खिलाफ चौथे वनडे मैच में मिली जीत से खुश न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन का कहना है कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ इतनी बड़ी जीत मिलना शानदार है। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, विलियम्सन ने इस जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया है।
न्यूजीलैंड ने सेडन पार्क पर गुरुवार को खेले गए चौथे वनडे मैच में भारत को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण देते हुए उसकी पारी 92 रनों पर ही समेट दी और इसके बाद 14.4 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर मेहमान टीम को आठ विकेट से हरा दिया। यह वनडे क्रिकेट में भारत का सातवां सबसे न्यूनतम स्कोर है।
इस मैच के बाद एक बयान में विलियम्सन ने कहा, "हमें उम्मीद नहीं थी कि पिच ऐसा कमाल करेगी। भारत को इस स्कोर पर रोकना हमारे लिए बेहतरीन रहा। मैं टीम के सभी गेंदबाजों को इस जीत का श्रेय देता हूं। भारत जैसी टीम के खिलाफ ऐसी जीत मिलना शानदार बात है।"
हेमिल्टन वनडे मैच में मिली जीत से टीम खुश है लेकिन कप्तान विलियम्स ने इस बात को भी माना है कि वेलिंग्टन पर खेले जाने वाले मैच की परिस्थितियां अलग होंगी।
विलियम्सन ने कहा, "हम हमेशा जीत के लिए खेलते हैं और इस मैच का प्रदर्शन शानदार था। हालांकि, वेलिंग्टन में परिस्थितियां अलग होंगी। वहां चुनौती अलग होगी। क्रिकेट का खेल अलग होगा लेकिन यह जीत अच्छी थी।"
Related Cricket News for Kane williamson - Tesst
चौथे वनडे में भारत को हराने के बाद केन विलियमसन हुए खुश, कहा आज का दिन कमाल का था
Kane Williamson returns for India T20Is
भारत से वनडे सीरीज हारने के बाद केन विलियमसन ने भारतीय टीम से सबक सिखने की बात कही
जिस तरह से हार रहे हैं, वह चिंताजनक है - केन विलियमसन
KohliOrKane: कोहली- केन विलियमसन में कौन है बेस्ट, भारत - न्यूजीलैंड वनडे में दोनों दिग्गजों का रिकॉर्ड कैसा है ?
New Zealand skipper Kane Williamson creates history
BREAKING NEWS: विराट कोहली की नंबर 1 रैकिंग को केन विलियमसन से हुआ खतरा, पहुंचे इतने करीब
Lucky to have local talent, says Hyderabad skipper Williamson
New Zealand skipper Williamson idolises Tendulkar
Warner not a bad guy, says Williamson
Williamson ton takes New Zealand's lead to 171 over England
Kane Williamson, Southee tame Pakistan in rain-affected first ODI
New Zealand include pacer Matt Henry for 1st Test vs Windies
Kane Williamson praises teammates after New Zealand 6 wicket win over India
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47