Kolkata knight riders: Cricket News & Match Updates
IPL 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिया हैदराबाद को 189 रनों का टारगेट, राणा और त्रिपाठी ने खेली अर्धशतकीय पारी
नीतीश राणा (80) और राहुल त्रिपाठी (53) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स ने यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडिमय में रविवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण के अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा है।
नाइट राइडर्स ने टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों की समाप्ति के बाद 6 विकेट पर 187 रन बनाए। शुभमन गिल (15) अधिक देर विकेट पर नहीं टिक सके लेकिन उनकी मौजूदगी में राणा ने आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 42 गेंदों पर 53 रनों की साझेदारी की। गिल को राशिद खान ने बोल्ड किया। गिल ने 13 गेंदों का सामना कर एक चौका और एक छक्का लगाया।
इसके बाद राणा ने राहुल त्रिपाठी के साथ ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 50 गेदों पर 93 रनों की साझेदारी की। राहुल ने 28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। वह 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर 146 रनों के कुल योग पर टी. नटराजन की गेंद पर विकेट की पीछे रिद्धिमान साहा के हाथों लपके गए। राहुल ने 29 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए।
ब्लांड बालों के साथ इस साल का आईपीएल खेलने आए कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल हालांकि कुछ खास नहीं कर सके और पांच रन के निजी योग पर राशिद खान की गेंद पर मनीष पांडे के हाथों लपक लिए गए। रसेल ने पांच गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया। रसेल का विकेट 157 के कुल योग पर गिरा।
इसके बाद केकेआर को 18वे ओवर में दो झटके लगे। मोहम्मद नबी ने तीसरी गेंद पर कप्तान इयोन मोर्गन (2) को चलता किया और फिर अगली ही गेंद पर राणा का विजय शंकर के हाथों कैच कराया। राणा ने 56 गेंदों का सामना कर 9 चौके और 4 छक्के लगाए। शाकिब अल हसन (3) सस्ते में आउट हुए जबकि दिनेश कार्तिक 9 गेंदों पर 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद लौटे। Read More...
Related Cricket News for Kolkata knight riders - Tesst
Harbhajan Singh To Make Kkr Debut As SunRisers Hyderabad Bowl First
IPL 2021: कोलकाता के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, टीम ने केकेआर को दिया बल्लेबाजी का न्यौता
IPL 2021, Match No.3 - SunRisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders (PREVIEW)
IPL 2021: ਸਨਰਾਈਜ਼ਰਸ ਹੈਦਰਾਬਾਦ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨ ਲਈ ਕੇਕੇਆਰ ਹੈ ਤਿਆਰ, ਜਾਣੋ ਸੰਭਾਵਿਤ ਪਲੇਇੰਗ ਇਲੈਵਨ ਅਤੇ ਦੋਵਾਂ ਟੀਮਾਂ ਦਾ ਰਿਕਾਰਡ
IPL 2021: मजबूत सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ने के लिए केकेआर तैयार,जानें संभावित प्लेइंग XI और दोनों का रिकॉर्ड
IPL 2021, Preview: Strong Sunrisers Hyderabad Take On Kolkata Knight Riders
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद , तीसरा मैच -Blitzpools Prediction, फैंटेसी XI टिप्स, संभावित प्लेइंग XI
IPL 2021, 3rd Match SRH vs KKR Probable Playing XI: Who Will Open With Warner?
Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders, IPL 2021 3rd Match – Blitzpools Prediction, Fantasy XI Tips & Probable XI
I Get Along Really Well With Shubman Gill, It's Good Fun To Be With Him: Pat Cummins
IPL 2021: पहले के मुकाबले हरभजन सिंह में दिनेश कार्तिक को महसूस हुए कुछ बदलाव, खिलाड़ी ने की भज्जी की सराहना
Harbhajan's Intensity, Commitment Impresses Dinesh Karthik
IPL 2021: दो बार की विजेता केकेआर की तीसरी ट्रॉफी पर होगी नजर, शाकिब और हरभजन के आने से टीम को मिली मजबूती
IPL 2021, Team Preview: KKR Look For Balance In Brand New Season
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47