Maharashtra premier league
IPL 2021: फैंस के लिए खुशखबरी, वानखेड़े स्टेडियम के 15 ग्राउंड स्टाफ्स का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव
महाराष्ट्र में जारी कोरोना के कहर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के 15 ग्राउंड स्टाफ्स के कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि इन लोगों को वानखेड़े स्टेडियम में बायो-बबल में शामिल किया गया है जबकि पिछले सप्ताह पॉजिटिव पाए गए दो सदस्य घर में क्वारंटीन हैं।
एमसीए के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "पिछले सप्ताह जिन दो ग्राउंड स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उन्हें घर में क्वारंटीन में रखा गया है। अन्य 15 स्टाफ्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि हमारे पास फिलहाल फाइनल रिपोर्ट की कॉपी नहीं आई है। यह 15 सदस्य वानखेड़े स्टेडियम में ही रहेंगे।"
Related Cricket News on Maharashtra premier league
-
IPL 2021: महाराष्ट्र में लॉकडाउन का नहीं पड़ेगा IPL के मैचों पर असर, मुंबई क्रिकेट संघ ने की…
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने दोहराया है कि राज्य में कोविड-19 वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार के नवीनतम आदेशों के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की गतिविधियों ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47