Mithali raj: Cricket News & Match Updates
भारत के पास कई मैच विजेता खिलाड़ी : मिताली
नई दिल्ली, 23 मई - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने बुधवार को कहा कि भारतीय पुरुष टीम तीसरी बार खिताब जीतने की दावेदार है क्योंकि टीम के पास कई सारे मैच विजेता खिलाड़ी हैं।
मिताली ने ट्विटर पर वीडियो में कहा, "भारतीय टीम के पास अब बहुत सारे मैच विजेता हैं। बेशक, कप्तान विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन के साथ आगे से मोर्चा संभालते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाज है और स्पिनर भी हैं। लेकिन मुझे लगता है कि टीम अगर बड़ा स्कोर बनाती है तो गेंदबाज उसका बचाव करने में सक्षम है। हमारे पास काफी गहराई भी है। हमारे पास एक्सपर्ट के रूप में धोनी भी हैं। निश्चित रूप से भारत के पास कई मैच विजेता खिलाड़ी हैं।"
यह पूछे जाने पर कि कौन सी टीम खिताब जीतने जा रही है, उन्होंने कहा कि भारत प्रबल दावेदार होगा।
मिताली ने कहा, "भारत दावेदार के रूप में जा रहा है। टीम ने हाल ही में हर प्रारूपों में बहुत अच्छा किया है।"
मिताली ने साथ ही कहा कि इंग्लैंड को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने कहा, "मैं घरेलू टीम (इंग्लैंड) को नजरअंदाज नहीं कर सकती। उन्होंने वनडे मैचों में लगातार 10 से 15 जीत हासिल की है। उनके पास घर की परिस्थिति भी होगी। यह कहने के बाद, मुझे लगता है कि एक भारतीय के रूप में मैं भारत के साथ ही रहूंगी।" Read More...
Related Cricket News for Mithali raj - Tesst
महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट से पहले मिताली राज ने कही ऐसी बात
Women's T20 good opportunity for youngsters: Mithali Raj
मिताली राज बनी एससीसीडब्ल्यूसी 2019 की गुडविल एम्बेसडर
200 वनडे खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनने पर मिताली राज ने ऐसा जताई खुशी
WORLD RECORD: मिताली राज ने रचा इतिहास,ऐसा कमाल करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनी
मिताली राज ने स्पिनरों के प्रदर्शन पर खुशी जताई
Row affected me and family, but time to focus back on cricket: Mithali Raj
मिताली टी-20 में बरकरार, प्रिया को मिला पहला मौका
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की महिला टीम घोषित, मिताली राज को लेकर लिया गया ऐसा फैसला
Darkest days of my life, says Mithali Raj
I feel sorry for Mithali Raj says Sunil Gavaskar
Mithali breaks silence, blames coach and Edulji on World T20 axing
मिताली ने तोड़ी चुप्पी, पोवार और इडुल्जी पर लगाए गंभीर आरोप
Sourav Ganguly not surprised by Mithali's exclusion
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47