Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
ऐतिसाहिक जीत में इस खिलाड़ी के परफॉर्मेंस को देखकर कोच शास्त्री का ऐलान, यह खिलाड़ी है टीम इंडिया का सबकुछ
19 जनवरी। मेलबर्न- भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि टीम में महेंद्र सिंह धोनी की जगह कोई और नहीं ले सकता है इसलिए जब तक धोनी हैं हर हिंदुस्तानी को उनके खेल का लुत्फ उठाना चाहिए। शास्त्री ने यह बात 'डेली टेलीग्राफ' को दिए साक्षात्कार में कही। शास्त्री ने साथ ही कहा कि धोनी जैसे खिलाड़ी दशकों में एक बार पैदा होते हैं।
शास्त्री ने कहा,"आप उन्हें बदल नहीं सकते। उन जैसे खिलाड़ी 30-40 साल में एक बार आते हैं। यही मैं भारतीयों से कहता हूं। जब तक वह हैं उनके खेल का आनंद लो। जब वह चले जाएंगे तो एक बड़ा खालीपन होगा जिसे भरना मुश्किल होगा। मैं जानता हूं कि ऋषभ पंत हैं, लेकिन इतने लंबे समय तक खेल का दूत बनकर रहना शानदार है।"
बीते कुछ वर्षों से धोनी के टीम में बने रहने पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। धोनी ने हालांकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक जड़ अपने आलोचकों को करार जबाव दिया है। उनकी पारियों के दम पर ही भारत ने पहली बार आस्ट्रेलिया को उसके घर में द्विपक्षीय वनडे सीरीज में मात दी है।
धोनी इसी साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप टीम का अहम हिस्सा माने जा रहे हैं। शास्त्री ने कहा विकेट के पीछे से उनका योगदान शानदार रहता है।
कोच के मुताबिक, "ऐसा इसलिए क्योंकि वह सही कोण से चीजें देखते हैं। वह टीम में पूजे जाते हैं। यह पूरी टीम उनके द्वारा बनाई हुई है क्योंकि वह पूरे 10 साल तक टीम के कप्तान रहे हैं। ड्रैसिंग रूम में इस तरह का अनुभव और सम्मान होना बड़ी बात है।"
Related Cricket News for Ms dhoni - Tesst
धोनी की जगह कोई नहीं ले सकता : शास्त्री
Happy to bat at any number: Dhoni
टीम का संतुलन मेरे लिए प्राथमिकता : धोनी
आस्ट्रेलिया में ऐसा रिकॉर्ड बनाकर धोनी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने
WATCH विजयी शॉट इस बार केदार जाधव ने लगाया तो धोनी ने इस तरह से गले से लगा लिया
Vintage Dhoni, Chahal star in India's maiden ODI series win Down Under
धोनी और केदार जाधव की पारी ने जीता हर किसी का दिल, फैन्स का सैलाब उमड़ा
धोनी और केदार जाधव की दमदार पारी के कारण भारत ने रचा इतिहास, पहली दफा ऑस्ट्रेलिया में किया ऐसा कारनामा
धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से बना दिया रिकॉर्ड, सचिन, रोहित और कोहली के बाद ऐसा करने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
शॉन मार्श को स्टंप आउट कर धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में बतौर विकेटकीपर रच दिया ऐसा रिकॉर्ड
तीसरे वनडे में भी दिखा धोनी का सुपरमैन वाला अंदाज, बड़े अजीब- ढ़ंग से किया शॉन मार्श को स्टंप
पहले कोच केशव रंजन बनर्जी ने दी सलाह, धोनी को इस क्रम पर करनी चाहिए बल्लेबाजी
WATCH: धोनी को आया गुस्सा,मैच के बीच में इस चीज को लेकर खलील अहमद को लगाई डांट
IND vs AUS: धोनी की पारी देखकर खुश हुए कप्तान विराट कोहली, जीत के बाद तारीफ में कही ऐसी बात
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47