New zealand
हेमिल्टन टी-20 : न्यूजीलैंड ने भारत से 2-1 से जीती सीरीज
हेमिल्टन, 10 फरवरी - विजय शंकर (43), कप्तान रोहित शर्मा (38) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 33) की अहम पारियों के बावजूद भारत को तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैंड के हाथों चार रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत दूसरी बार तीन मैचों की टी-20 सीरीज हारा है। भारत ने अब तक कुल 13 बार तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली है, जिसमें नौ बार उसकी जीत हुई है जबकि दो बार सीरीज ड्रॉ रही है।
भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ यह 11वां मैच था, जिसमें उसे आठ बार शिकस्त मिली है।
न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन में पहला मैच 80 रन से जबकि भारत ने ऑकलैंड में दूसरा मैच सात विकेट से जीता था।
न्यूजीलैंड ने यहां सेडन पार्क मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 212 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर भारत को निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन पर रोक दिया।
मेजबान टीम से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने छह रन के कुल स्कोर पर ही शिखर धवन (5) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद रोहित ने शंकर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े।
शंकर ने 28 गेंदों की पारी में पांच चौके और दो छक्के उड़ाए। रोहित ने ऋषभ पंत (28) के साथ तीसरे विकेट के लिए भी 40 रन की साझेदारी की। पंत 12 गेंदों पर एक चौका तीन छक्के लगाकर टीम के 121 के स्कोर पर आउट हुए।
इसके बाद कप्तान रोहित भी एक लंबा शॉट लगाने के प्रयास में सीमा रेखा पर टिम सेफर्ट के हाथों लपके गए। रोहित ने 32 गेंदों पर तीन चौके लगाए। हार्दिक पांड्या 11 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के के सहारे 21 रन की पारी खेलकर टीम के 145 के स्कोर पर पांचवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।
भारत ने 145 के स्कोर महेंद्र सिंह धोनी (2) का विकेट भी गंवा दिया। धोनी के आउट होने के बाद कार्तिक और क्रुणाल पांड्या (नाबाद 26) ने सातवें विकेट के लिए 63 रन की अविजित साझेदारी कर मैच बना दिया था।
भारतीय टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन बनाने थे, लेकिन वह 11 रन ही बना पाई और उसे चार रन से नजदीकी हार का सामना करना पड़ा। कार्तिक ने 16 गेंदों पर चार छक्के और क्रुणाल ने 13 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्के लगाए।
न्यूजीलैंड की ओर से डेरेल माइकल और मिशेल सेंटनर ने दो-दो जबकि स्काट कुगेलेइन और ब्लेयर टिकनर ने एक-एक विकेट लिए।
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने कोलिन मुनरो (72) और टिम सेइफर्ट (43) की शानदार पारियों के दम पर चार विकेट पर 212 रन का विशाल स्कोर बनाया और उसके गेंदबजों ने इस स्कोर का बचाव कर लिया।
दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 7.4 ओवर में 80 रनों की साझेदारी की। कुलदीप यादव ने सेइफर्ट को विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों स्टंप कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई।
सेइफर्ट ने 25 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए। मुनरो ने कप्तान केन विलियम्सन के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। कुलदीप ने मुनरो को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी का अंत किया।
मुनरो ने 40 गेंदों की तेजतर्रार पारी में पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए। टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मुनरो का यह नौवां अर्धशतक है। उन्होंने इसी मैदान पर पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था।
विलियम्सन ने 21 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 27 रनों का योगदान दिया। उनके अलावा कोलिन डी ग्रैंडहोम ने 16 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 30, डेरी मिशेल ने 11 गेंदों पर तीन चौकों के दम पर नाबाद 19 और रॉस टेलर ने सात गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की सहायता से नाबाद 14 रन की पारी खेली।
भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 26 रन पर दो विकेट और भुवनेश्वर कुमार तथा खलील अहमद ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।
कोलिन मुनरो को मैन ऑफ द मैच और टिम सेइफर्ट को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।
आईएएनएस
Related Cricket News on New zealand
-
रिकॉर्ड : भारत को 3 मैचों की टी-20 सीरीज में दूसरी बार हार मिली
हेमिल्टन, 10 फरवरी - तीन मैचों की सीरीज में भारत का रिकार्ड काफी बेहतर रहा है। हेमिल्टन में न्यूजीलैंड के हाथों हार के बावजूद उसका यह रिकार्ड खराब नहीं हुआ ...
-
तीसरे टी-20 में भारत को मिली हाल, इस दिग्गज को मिला मैन ऑफ द मैच का अवार्ड
10 फरवरी। विजय शंकर (43), कप्तान रोहित शर्मा (38) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 33) की अहम पारियों के बावजूद भारत को यहां सेडन पार्क मैदान पर खेले गए तीसरे और ...
-
निर्णायक टी-20 में भारत को मिली हार, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में भारत ने बनाया हार शर्मनाक रिकॉर्ड
10 फरवरी। न्यूजीलैंड ने अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत यहां सेडन पार्क मैदान पर खेले गए तीसरे और निर्णायक टी-20 मुकाबले में रविवार को भारत को चार रनों ...
-
3rd T20I: Kiwis beat India to claim series
(Hamilton, Feb 10) New Zealand defeated India by four runs in the third and final Twenty20 International (T20I) to clinch the series 2-1 here on Sunday. Chasing a mammoth 213-run ...
-
रोमांचक मैच में भारत को न्यूजीलैंड ने 4 रनों से हराया, भारतीय टीम आखिरी ओवर में नहीं बना…
10 फरवरी। न्यूजीलैंड ने आखिरी टी-20 में भारत को 4 रनों से हरा दिया। आखिरी ओवर में भारत को 16 रनों की दरकार थी लेकिन टिम साउथी ने कमाल की गेंदबाजी ...
-
New Zealand beat India to clinch women's T20I series 3-0
(Hamilton, Feb 10) An all-round show by Sophie Devine helped New Zealand defeat India by two runs to sweep the three match women's Twenty20 International series here on Sunday. India ...
-
3rd T20I: New Zealand post mammoth total vs India
(Hamilton, Feb 10) Colin Munro's 72 off 40 balls and Tim Seifert's 43-run knock guided New Zealand to a mammoth score of 212/4 against India in the third and final ...
-
भारत के खिलाफ आखिरी टी-20 में न्यूजीलैंड ने बनाए 212 रन, ऐसा कर बना दिया रिकॉर्ड
10 फरवरी। न्यूजीलैंड ने यहां सेडन पार्क मैदान पर भारत के खिलाफ जारी तीसरे टी-20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में महज चार विकेट खोकर 212 रन ...
-
तीसरे टी-20 में कॉलिन मुनरो का धमाका, भारत को 213 रनों का मिला टारगेट
10 फरवरी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 212 रन बनाए। भारत को खिताब जीतने के लिए अब 213 रनों की दरकार है। स्कोरकार्ड कीवी ...
-
आखिरी टी-20 में भारत और न्यूजीलैंड की टीम ने अपने प्लेइंग XI में किए 1- 1 बदलाव
10 फरवरी। हेमिल्टन| भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ जारी तीसरे टी-20 मुकाबले में टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले मैच ...
-
India to field vs New Zealand in 3rd T20I
(Hamilton, Feb 10) India won the toss and elected to field against New Zealand in the third and final Twenty20 International match here on Sunday. India made one change in ...
-
तीसरे टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले फील्डिंग करने का किया फैसला
10 फरवरी। तीसरे और आखिरी टी-20 में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। रोहित शर्मा ने भारतीय टीम में एक बदलाव ...
-
Preview: India look to clinch first-ever T20 series in New Zealand
Hamilton, Feb 9 - The Indian team, led by Rohit Sharma, will be aiming to become the first side to win a T20 International series in New Zealand when the ...
-
Shakib Al Hasan ruled out of New Zealand ODI series
haka, Feb 9 - Bangladesh all-rounder Shakib Al Hasan has been ruled out of the three-ODI series against New Zealand due to fractured finger. Shakib injured his left ring finger ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47