Pakistan cricket board: Cricket News & Match Updates
बीसीसीआई ने कहा, पाकिस्तान करें एशिया कप की मेजबानी, लेकिन टीम इंडिया नहीं जाएगी पाकिस्तान
नई दिल्ली, 28 जनवरी| बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एशिया कप की मेजबानी करने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वह टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी।
बीसीसीआई ने कहा है कि एशिया कप का स्तर तटस्थ होना चाहिए, क्योंकि उसके लिए इस समय पाकिस्तान जाना विकल्प ही नहीं है।
इसी साल एशिया कप खेला जाना है, जो इसी साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा है कि मेजबानी का कोई मुद्दा नहीं है और यह सिर्फ तटस्थ स्थल पर खेलने की बात है, क्योंकि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी।
अधिकारी ने कहा, "सवाल यह नहीं है कि पीसीबी मेजबानी कर रही है। यह टूर्नामेंट के स्थल की बात है। अभी इस समय जैसी चीजें हैं, यह साफ है कि हमें तटस्थ स्थल चाहिए होंगे। ऐसी कोई संभावना नहीं है कि भारत मल्टी नेशन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने भी पाकिस्तान जाए। अगर एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) इस बात से खुश है कि एशिया कप बिना भारत के हो तो यह अलग बात है। लेकिन अगर भारत को एशिया कप का हिस्सा होना है तो यह जरूरी है कि टूर्नामेंट पाकिस्तान में न हो।"
2018 में एशिया कप भारत में होना था, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर वीजा की समस्या हुई थी और इसी कारण एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराया गया था और इसकी मेजबानी बीसीसीआई ने की थी।
अधिकारी ने कहा कि पीसीबी भी यही कर सकती है।
उन्होंने कहा, "तटस्थ स्थल हमेशा से विकल्प रहते हैं। बीसीसीआई ने 2018 में यह किया था।"
पाकिस्तान में 2009 में श्रीलंका क्रिकेट टीम की बस पर आतंकवादियों में हमला कर दिया था तब से पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं हुआ था, लेकिन हाल ही में श्रीलंका ने पाकिस्तान का दौरा किया और अभी इस समय बांग्लादेश भी दौरे पर है।
हालांकि भारत और पाकिस्तान का मुद्दा इससे भी ज्यादा है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंधों के कारण यह स्थिति है कि भारत किसी भी सूरत में मौजूद हाल में पाकिस्तान का दौर नहीं कर सकता।
Related Cricket News for Pakistan cricket board - Tesst
PCB welcome to host Asia Cup, but India won't play in Pak: BCCI
2021 T20 World Cup in India: Pakistan's U-turn
पाकिस्तानी बोर्ड ने इस वजह से टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलने की धमकी दी !
पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, इऩ खिलाड़ियों को मिली जगह
PCB, BCB officials to meet in Dubai; Bangladesh tour on agenda
PCB's Chief Financial Officer resigns
पाकिस्तान में टेस्ट मैच खेलने से बांग्लादेश ने किया इनकार,साथ में इसका कारण भी बताया
Did PCB withdraw Naseem Shah from U-19 World Cup to avoid another age row?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बनाया गजब नियम, फिटनेस में फेल होने पर खिलाड़ियों पर लगेगा जुर्माना
पाकिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप से नसीम शाह ने लिया अपना नाम वापस !
BCCI twisting facts to mislead Pakistan fans over Bangla T20s: PCB
बांग्लादेश का पाकिस्तान में आकर टेस्ट न खेलने से निराश हुए मिस्बाह उल हक, कही ऐसी बातें
कराची टेस्ट में पाकिस्तान की जीत, टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले युवा तेज गेंदबाज बने नसीम शाह
India a far greater security risk than Pakistan: PCB chief Ehsan Mani
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47