Pcb reaction
WATCH: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में PCB का कोई शख्स नहीं दिखा, शोएब अख्तर बोले- 'ये क्या मजाक है यार?'
इंडिया ने 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऐसी हरकत कर दी कि शोएब अख्तर तक का गुस्सा फूट पड़ा। दरअसल, PCB के एक भी शख्स ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में शिरकत नहीं की। पाकिस्तान खुद इस टूर्नामेंट का होस्ट था, लेकिन ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कोई PCB का शख्स मौजूद ही नहीं था। ये देख शोएब भाई का दिमाग ही घूम गया।
शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "इंडिया ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली, लेकिन मुझे बहुत अजीब लगा कि पाकिस्तान होस्ट था और फिर भी कोई PCB का शख्स ट्रॉफी देने स्टेज पर नहीं दिखा। ये मेरी समझ से बाहर है। भाई, ये वर्ल्ड स्टेज है, कोई मजाक नहीं। दिल से बहुत दुख हुआ ये देखकर।"
Related Cricket News on Pcb reaction
-
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लोगो से 'Pakistan' गायब होने पर भड़का PCB, ICC ने दी सफाई
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, गुरुवार (20 फरवरी) को भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47