Ricky ponting: Cricket News & Match Updates
पर्थ में आस्ट्रेलिया जीत का दावेदार : पोंटिंग
पर्थ, 11 दिसम्बर - पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारत के साथ शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम का पलड़ा भारी होगा। भारत ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 31 रन से जीतकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त कायम कर ली है।
पोंटिंग का मानना है कि पर्थ की नयी पिच भारतीय टीम के मुकाबले आस्ट्रेलियाई टीम के ज्यादा अनुकूल होगी।
पोंटिंग ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि पर्थ की पिच भारतीय खिलाड़ियों की तुलना में हमारे खिलाड़ियों को अधिक रास आएगी लेकिन आस्ट्रेलियाई टीम को जल्द से जल्द वापसी करनी होगी।"
पूर्व कप्तान ने कहा, "उन्होंने (आस्ट्रेलियाई टीम) इस सप्ताह खराब प्रदर्शन किया और वे 31 रन से हार गये। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन वे ऐसा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं।"
पोंटिंग ने कहा कि आस्ट्रेलिया को अंतिम एकादश के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। घर में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे एरॉन फिंच ने पहली पारी में शून्य और दूसरी पारी में केवल 11 रन बनाए।
हालांकि पोंटिंग ने इन सुझावों को खारिज कर दिया कि फिंच को दूसरे टेस्ट से बाहर बिठाना चाहिए।
उन्होंने कहा, "फिंच सलामी बल्लेबाज के रूप में नाकाम रहे हैं लेकिन चयनकर्ताओं, कोच जस्टिन लैंगर और कप्तान टिम पेन ने उनका पक्ष लिया है।"
पूर्व कप्तान ने कहा, "फिंच आपको अगले सप्ताह अलग नजर आएंगे क्योंकि वह उस तरह के सलामी बल्लेबाज नहीं हैं, जिस तरह के उस्मान ख्वाजा हैं।"
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Ricky ponting - Tesst
Australia favourites to win second Test says Ricky Ponting
देखिये रिकी पोंटिंग की फेवरेट प्लेइंग इलेवन
टॉप 5: ये हैं सबसे ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी
Ricky Ponting surprised at Glenn Maxwell exclusion from Australia squad
Rahul Dravid, Ricky Ponting and Claire Taylor inducted into ICC Cricket Hall of Fame
IPL: Ponting praises Iyer's captaincy
Ponting, Rolton, O'Neill are latest Australian Hall of Famers
Ricky Ponting named Australia's T20I assistant coach
Former Australia captain Ricky Ponting to coach Delhi Daredevils in IPL 2018
Ricky Ponting pitches for Australian education opportunities
Virat Kohli inches closer to Ricky Ponting's record in ICC rankings
Ashes: Ricky Ponting picks flaws in Australian batsman Usman Khawaja
Ashes Series: Tim Paine clearly the best keeper in Australia, says Ricky Ponting
Ricky Ponting predicts sweep for Aussies in Ashes
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47