Rishabh pant: Cricket News & Match Updates
जब 'नर्वस 90' पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो ऋषभ पंत को लग रहा था इस बात का डर, खुद किया खुलासा
4 जनवरी। आस्ट्रेलिया के साथ जारी चौथे टेस्ट मैच में अपने करियर का दूसरा शतक जड़ने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खुलासा करते हुए कहा कि इस बार वह अपने शतक के करीब आकर नर्वस हो गए थे। पंत ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर जारी चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को 159 रन की नाबाद पारी खेली। वह आस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।
उनकी इस शानदार पारी और चेतेश्वर पुजारा के 193 रनों की मदद से भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 622 रनों पर घोषित कर दी।
पंत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "ईमानदारी से कहूं तो 90 के स्कोर पर आकर मैं थोड़ा नर्वस था क्योंकि जब मैं भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रहा था तो पिछली दो पारियों में 92-92 के स्कोर पर आउट हो गया था। मैं थोड़ा डरा हुआ था लेकिन मैं उससे जल्दी बाहर निकल गया।"
पंत ने नौ टेस्ट मैचों में अब तक 49.71 के औसत से रन बनाए हैं। इस सीरीज में उनके अब 350 रन हो गए हैं और वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चेतेश्वर पुजारा (521) के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
उन्होंने अपने अंदर आए किसी भी तरह के बदलाव से इनकार करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता है कि मेरे लिए कुछ भी बदला है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार मैं एक बल्लेबाज (चेतेश्वर पुजारा) के साथ खेल रहा था। अधिकतर समय मैं निचलेक्रम के बल्लेबाजों के साथ खेलता था इसलिए उसी के हिसाब से बल्लेबाजी करता था। लेकिन जब आप एक बल्लेबाज के साथ खेलते हैं तब बात अलग होती है।"
विकेटकीपर बल्लेबाज ने मैदान पर टीम की रणनीतियों को लेकर कहा, "टीम की योजना थी कि जितनी ज्यादा देर तक बल्लेबाजी कर सकते हो करो, इसलिए टीम की योजना के अनुसार बल्लेबाजी कर रहा और रन बनते रहे।"
उन्होंने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मैंने जितने भी शतक बनाए हैं वह मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि मैंने अभी ही तो करियर की शुरुआत की है। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि मैंने शतक के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचा था। सिर्फ यही सोचकर बल्लेबाजी कर रहा था कि टीम को मुझसे क्या चाहिए।"
Related Cricket News for Rishabh pant - Tesst
21 साल की उम्र में ही ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में बना दिया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड
ऋषभ पंत ने अपनी मां के बर्थडे पर किया इमोशनल मैसेज, पुरानी बातें लिखकर कही दिल जीतने वाली बात
ऋषभ पंत ने की एबी डी विलियर्स की बराबरी,ऐसा करने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने
सवाल ! क्या वर्ल्ड कप 2019 में धोनी की जगह पंत को मिलना चाहिए प्लेइंग XI में मौका ?
WATCH ऋषभ पंत की धमाकेदार पारी को देखकर फैन्स ने बनाया ऐसा मजेदार गाना, आप भी देखिए
सिडनी टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने मिलकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अपने मां के बर्थडे पर शतक जमाकर ऋषभ पंत ने दिया सबसे बड़ा तोहफा, जीता हर किसी का दिल
WATCH देखिए ऋषभ पंत ने अपने शतक का जश्न किस तरह से मनाया, किसे किया याद
सिडनी टेस्ट में ऋषभ पंत ने किया कमाल, धोनी समेत कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड को किया धराशायी
ऋषभ पंत ने शतक जमाकर ऑस्ट्रेलिया में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने स्लेजिंग पर ऋषभ पंत से की बातचीत, कह दी ऐसी बात
ऋषभ पंत के पास सिडनी टेस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका, पकड़ने होंगे इतने कैच
पेन की पत्नी की नजर में 'बेस्ट बेबीसीटर' हैं पंत
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, भारत के लिए एक सीरीज में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर बने
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47