Shahid afridi: Cricket News & Match Updates
शाहिद अफरीदी ने दिया बयान, मेरी बेटियां बाहर जाकर नहीं खेल सकती
12 मई। पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने कहा है कि वह अपनी बेटियों को बाहर जाकर खेलने से मना किया करते हैं।
अफरीदी ने अपनी आत्मकथा 'गेम चेंजर' में लिखा है कि वह 'सामाजिक और धार्मिक कारणों' से अपनी चार बेटियों (अंशा, अजवा, असमारा और अक्सा) को बाहर जाकर खेलने की इजाजत नहीं देते। नारीवादी लोग उनके फैसले के बारे में जो चाहें, कह सकते हैं।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अफरीदी की आत्मकथा के हवाले से बताया, "नारीवादी लोग मेरे निर्णय के बारे में जो चाहें कह सकते हैं।"
अफरीदी ने कहा कि उनकी बेटियां 'खेल में अच्छी' हैं, लेकिन उन्हें केवल इनडोर खेल की अनुमति है।
उन्होंने कहा, "अजवा और असमारा सबसे छोटी हैं और ड्रेस-अप खेलना बहुत पसंद है। जबतक वे घर में हैं, तबतक मेरी तरफ से उन्हें हर खेल खेलने की अनुमति है। क्रिकेट? नहीं मेरी लड़कियों के लिए नहीं। उन्हें सभी इनडोर गेम खेलने की अनुमति है, लेकिन मेरी बेटियां सार्वजनिक खेल गतिविधियों में भाग नहीं लेने वाली हैं।"
अफरीदी की आत्मकथा पहले से ही सुर्खियां बटोर रही है। ऐसा कश्मीर पर उनके विचारों, उम्र का राज खोलने, अन्य पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों की आलोचना या 2010 के स्पॉट फिक्सिंग कांड के दौरान कदाचार के बारे में जागरूक होने के उनके दावे के कारण हो सकता है।
अफरीदी ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी आत्मकथा में कई खुलासे किए। उन्होंने इसमें कश्मीर और 2010 स्पॉट फिक्सिंग मामले पर भी बात की है। Read More...
Related Cricket News for Shahid afridi - Tesst
My daughters forbidden to play outdoor sports: Afridi
शोएब अख्तर ने शाहिद अफरीदी को लेकर किया चौंकाने वाले खुलासा,कहा सीनियर करते थे ऐसा बर्ताव
Shahid Afridi was treated harshly by seniors: Akhtar
Shahid Afridi ruined many careers for his own good: Imran Farhat
अफरीदी-गंभीर विवाद पहुंचा दिलचस्प मोड़ पर, इस बार शाहिद अफरीदी ने ऐसा कहकर किया हमला
You need treatment, come to Pakistan: Afridi to Gambhir
BCCI treasurer questions Afridi's 2010 conduct
शाहिद अफरीदी का चौंकाने वाला खुलासा,बताया पहले से थी 2010 में हुई स्पॉट फीक्सिंग की जानकारी
Was aware of teammates' wrongdoings, reveals Afridi
Gautam Gambhir invites Afridi for psycho analysis in India
Shahid Afridi was not 16 when he smacked 37-ball 100
शाहिद अफरीदी का झूठ आया सामनें,अपनी आत्मकथा में खुद किया सही उम्र का खुलासा
WORLD RECORD: क्रिस गेल ने रचा इतिहास,इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बने
रोहित शर्मा ने बनाया WORLD RECORD, शाहिद अफीरीदो को पछाड़कर बने सिक्सर किंग
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47