Steve smith: Cricket News & Match Updates
रहाणे के शतक के बाद भी कप्तान स्टीव स्मिथ हुए गु्स्सा, बताया दिल्ली से मिली हार का कारण
जयपुर, 23 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ का मानना है कि उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए पिछले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में और बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती थी।
दिल्ली ने सोमवार को यहां खेले गए मैच में राजस्थान को छह विकेट से शिकस्त दी थी। अजिंक्य रहाणे (नाबाद 106) की दमदार पारी की बदौलत मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 191 रन बनाए।
मैच के बाद स्मिथ ने कहा, "हमने सोचा कि अंत में हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए, डेथ ओवर में रबाडा के साथ उन्होंने बहुत रन बचाए। हम उनके गेंदबाजों के खिलाफ रन नहीं बना पाए।"
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अपने गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा, "हम जानते थे कि रॉयल्स पूरी ताकत झोक देंगे। विकेट बल्लेबाजी के अनुरूप थी और जिस तरह उन्होंने शुरुआत की हमें लगा वे 200 पार कर लेंगे। रहाणे ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। हमारे गेंदबाजों ने अपना संयम नहीं खोया और उन्हें रोकने में कामयाब रहे।"
मेजबान टीम के बड़े स्कोर के बावजूद ऋषभ पंत ने 36 गेंदों पर 78 रनों की नाबाद पारी खेलकर दिल्ली को जीत दिला दी। शिखर धवन ने भी 54 रन बनाए।
स्मिथ ने कहा, "उन्होंने पावरप्ले में हमारे गेंदबाजों को मारा और शिखर ने बेहतरीन पारी खेली। पंत युवा खिलाड़ी हैं और उन्होंने भी बेहतरीन काम किया।"
इस जीत के बाद दिल्ली की टीम 14 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है जबकि राजस्थान लगभग प्लेऑफ की दौर से बाहर हो गई है। Read More...
Related Cricket News for Steve smith - Tesst
We didn't finish off well with the bat,says RR skipper Steve Smith
Steve Smith hands Rajasthan Royals much-needed win over Mumbai Indians
अचानक से स्टीव स्मिथ को राजस्थान का कप्तान बनानें से BCCI हुआ हैरान, आया ऐसा बयान
IPL 2019: Rajasthan Royals names Steve Smith skipper, BCCI surprised
Steve Smith to be handed captain's band by Rajasthan Royals
Steve Smith,David Warner return as Australia announce World Cup squad
Buttler one of the most destructive batsmen: Smith
1 साल बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ जुड़े स्टीव स्मिथ,डेविड वॉर्नर,29 मार्च को खत्म होगा बैन
Steve Smith,David Warner reunite with Australian cricket team
रिकी पोंटिंग बोले,स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को बैन खत्म होने के बाद होगी ये परेशानी
Won't be easy for Steve Smith, David Warner on their return: Ricky Ponting
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की घोषणा, देखें स्मिथ,वॉर्नर को जगह मिली या नहीं
Youngsters missing guidance of Steve Smith, David Warner, says Josh Hazlewood
पाकिस्तान सीरीज में स्मिथ, वार्नर का लौटना मुश्किल
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47