Syed mushtaq ali trophy: Cricket News & Match Updates
मुश्ताक अली : मयंक के अर्धशतक से जीता मणिपुर
विजयवाड़ा, 25 फरवरी - सलामी बल्लेबाज मयंक राघव (नाबाद 80) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर मणिपुर ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप-ए के मैच में नागालैंड को 10 विकेट से हरा दिया। नागालैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए थे। उसके लिए अबरार काजी (36) सर्वोच्च स्कोरर रहे जबकि सेडेझाइले रुपेरो ने 26 रन बनाए।
मणिपुर ने 16.3 ओवरों में बिना विकेट खोए यह लक्ष्य हासिल कर लिया। मयंक ने 45 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके और छह छक्के लगाए। प्रफुल्लोमोनी सिंह ने 54 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए।
इसी ग्रुप के अन्य मैच में दिल्ली ने केरल को सात विकेट से हरा दिया। केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए थे। दिल्ली ने यह लक्ष्य 18.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
दिल्ली के लिए नीतीश राणा ने 52 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में राणा ने 36 गेंदों का सामना किया और चार चौकों के अलावा दो छक्के लगाए। सलामी बल्लेबाज उन्मुक्त चंद ने 33 और हितेन दलाल ने 28 रन बनाए।
केरल के लिए विनोप मनोहरण ने 38, कप्तान सचिन बेबी 37 रनों की पारी खेली।
एक अन्य मैच में जम्मू एवं कश्मीर ने आंध्र प्रदेश को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आंध्र प्रदेश के बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में विफल रहे। टीम 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। उसके सर्वोच्च स्कोरर श्रीकर भरत (41) रहे।
शुभम पुंढीर ने जम्मू एवं कश्मीर के लिए सबसे ज्यादा 51 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 36 गेंद ली और छह चौके और एक छक्का मारा। कप्तान परवेज रसूल ने 31 रन बनाए।
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Syed mushtaq ali trophy - Tesst
सुरेश रैना ने रचा इतिहास, धोनी के बाद ऐसा करने वाले भारत के दूसरे क्रिकेटर बने
श्रेयस अय्यर बने नए सिक्सर किंग,T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने
ईशान किशन ने तूफानी शतक जड़कर रचा इतिहास,T20 में ऐसा करने वाले भारत के दूसरे क्रिकेटर बने
मुश्ताक अली ट्रॉफी : गुजरात-राजस्थान का मैच सुपर ओवर में हुआ टाई,फिर ऐसे मिली गुजरात को मिली जीत
सुरैश रैना के दम पर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश को मिली पहली जीत
Syed Mushtaq Ali Trophy: Gujarat wins thriller,Cheteshwar Pujara stars again
उन्मुक्त चंद ने अपनी बल्लेबाजी से किया कमाल, दिल्ली की मणिपुर पर 10 विकेट से शानदार जीत
सईद मुश्ताक अली टी-20 गरजा झारखंड के ईशान किशन का बल्ला, 55 गेंद पर तूफानी शतक
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: पुडुचेरी ने रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 3 रन से दी शिकस्त
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: विदर्भ ने हिमाचल प्रदेश को 3 विकेट से हराया
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: मध्य प्रदेश ने पंजाब को 34 रन से हराया,इस बल्लेबाज ने जड़ा धमाकेदार अर्धशतक
Syed Mushtaq Ali Trophy: Jharkhand, Kerala start on winning note
पृथ्वी शॉ ने की वापसी, इस टूर्नामेंट के लिए सिलेक्टर्स ने टीम में किया शामिल
पृथ्वी शॉ क्रिकेट के मैदान पर लौटे, इस बड़े टूर्नामेंट से करेंगे दोबारा वापसी
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47