To india
रिपोर्ट: पहले टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराया
लॉडरहिल (फ्लोरिडा), 3 अगस्त - भारत ने शनिवार को सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत ने जहां एक बार फिर भारतीय गेंदबाजी की मजबूती दिखाई वहीं उसके बल्लेबाजों ने निराश किया। देखें स्कोरकार्ड
इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।
टॉस जीतकर गेंदबाजी करने वाली भारत ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप की विश्व विजेता विंडीज को 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 95 रनों से आगे नहीं जाने दिया। भारत के लिए अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने तीन विकेट लिए।
भारत के लिए हालांकि इस लक्ष्य को हासिल करना टेढ़ी खीर साबित हुआ। उसने 96 रनों के लक्ष्य को पाने के लिए छह विकेट खो दिए और 17.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल किया। भारत के सीनियर बल्लेबाज अंत तक नहीं टिक सके वहीं युवा बल्लेबाजों ने भी गलत शॉट चयन के कारण जल्दबाजी में विकेट फेंके।
भारत के उपकप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 24 रनों का योगदान दिया लेकिन रोहित के सलामी जोड़ीदार शिखर धवन सिर्फ एक रन ही बना सके। अंगूठे की चोट से वापसी कर रहे धवन दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर शेल्डन कॉटरेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दे दिए गए।
विराट कोहली (19) और रोहित ने टीम का स्कोर 32 पहुंचाया। यहां नरेन ने रोहित को पवेलियन भेज दिया।
युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत आते ही छक्का लगाने की जल्दबाजी में दिखे और पहली ही गेंद पर सीमा रेखा के पास कॉटरेल के हाथों लपके गए। मनीष पांडे अच्छा खेल रहे थे लेकिन कीमो पॉल की गेंद उनकी गिल्लियां बिखेर ले गई। पांडे ने 19 रन बनाए।
64 रनों पर भारत ने चार विकेट खो दिए थे। कोहली हालांकि दूसरे छोर पर थे लेकिन पांच रन बाद वह भी एक गलत शॉट खेल आउट हो गए।
क्रुणाल पांड्या अपनी पारी को 12 रनों से आगे नहीं ले जा पाए। पॉल ने पांड्या को 88 रनों पर पवेलियन भेजा। रवींद्र जडेजा 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 8) ने छक्का मार भारत को जीत दिलाई।
विंडीद के लिए पॉल, नरेन और कॉटरेल ने दो-दो सफलताएं अर्जित कीं।
इससे पहले, विंडीज के बल्लेबाज भी तेजी से रन बनाने की जल्दबाजी में लगातार विकेट खोते रहे। सिर्फ केरन पोलार्ड ने ही धैर्य के साथ बल्लेबाजी कर विकेट पर जमने का साहस दिखाया और अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 49 रन बनाए।
जॉन कैम्पवेल ने सुंदर द्वारा फेंके गए पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया और पांड्या को कैच दे बैठे। विंडीज ने बिना खाता खोले एक विकेट खो दिया था।
आठ के कुल स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे सलामी बल्लेबाज इविन लुइस का विकेट भी गिरा दिया। निकोलस पूरन (20) ने पोलार्ड के साथ मिलकर टीम को संभालने का प्रयास किया लेकिन सैनी की गेंद पूरन के बल्ले का किनारा ले विकेटों पर जा लगी और विंडीज ने 28 रनों पर अपना तीसरा विकेट खो दिया। पोलार्ड के अलावा पूरन ही विंडीज के लिए दहाई के आंकड़े में प्रवेश कर चुके।

सैनी ने अगली ही गेंद पर शिमरन हेटमायेर को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।
रोवमैन पावेल चार के निजी स्कोर पर खलील अहमद का शिकार बने। उनके जाने से विंडीज का स्कोर 33 रनों पर पांच विकेट हो गया।
पोलार्ड ने यहां कुछ तेजी से रन बनाए। उन्होंने कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट के साथ छठे विकेट के लिए 34 रन जोड़े। इनमें से कप्तान ने सिर्फ नौ रन बनाए थे और वह 67 के कुल स्कोर पर पांड्या का शिकार हो गए।
Related Cricket News on To india
-
पहले टी-20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से दी मात, नवदीप सैनी की गेंदबाजी ने जीता…
3 अगस्त। 96 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने लक्ष्य को 6 विकेट खोकर हासिल किया। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने 24 रन ...
-
नवदीप सैनी ने अपने डेब्यू मैच में किया अपनी गेंदबाजी से धमाका, भारत को 96 रनों का लक्ष्य
3 अगस्त। खेल के सबसे छोटे प्रारूप की विश्व विजेता वेस्टइंडीज की टीम शनिवार को यहां पहले टी-20 मैच में भारतीय गेंदबाजों के सामने लड़खड़ा गई और पूरे ओवर खेलने ...
-
युवा नवदीप सैनी ने अपनी गेंदबाजी से ढ़ाया वेस्टइंडीज बल्लेबाजों पर कहर, भारत को केवल 96 रनों का…
3 अगस्त। भारतीय गेंदबाजी के घातक परफॉर्मेंस ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनानें से रोक दिया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 95 रन बनाए। ...
-
वेस्टइंडीज Vs भारत, पहला टी-20: इन खिलाड़ियों को मिला प्लेइंग XI में मौका, जानिए पूरी लिस्ट!
3 अगस्त। फ्लोरिडा में खेले जा रहे पहले टी-20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में भारत ने जीता टॉस, पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारतीय प्लेइंग इलेवन में चाहर भाईयों ...
-
भविष्यवाणी पहला टी-20: भारत Vs वेस्टइंडीज, जानिए किस टीम की होगी जीत ?
3 अगस्त। भारत और वेस्टइंडीज की टीमें शनिवार को यहां के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम ...
-
KL Rahul all set to break Babar Azam's record
New Delhi, Aug 3: India opener KL Rahul is on the edge of a world record when his team face West Indies in the first match of the three-game rubber in ...
-
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 में बन सकते है ये खास रिकार्ड्स !
3 अगस्त। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 अगस्त से 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज फ्लोरिडा में होगा। दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी ...
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में भारतीय टीम की प्लेइंग XI कैसी होगी, जानिए पूरी डिटेल्स !
3 अगस्त। भारत और वेस्टइंडीज की टीमें शनिवार को यहां के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम अमेरिकी ...
-
विराट कोहली बोले, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से टीम इंडिया शुूरू करेगी टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी
लॉडरहिल, 3 अगस्त | भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि शनिवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ ही ...
-
Jason Mohammed replaces Andre Russell in Windies T20 Squad
Florida, Aug 3: The interim selection panel of Cricket West Indies has named Jason Mohammed as the replacement for Andre Russell for the first and second matches of the three-match ...
-
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुए आंद्रे रसेल,अब ये खिलाड़ी हुआ वेस्टइंडीज टीम में शामिल
लॉडरहिल (फ्लोरिडा), 3 अगस्त | भारत के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले दो मैचों के लिए वेस्टइंडीज ने आंद्रे रसेल के स्थान पर जेसन ...
-
आज पहले टी-20 में होगी टीम इंडिया और वेस्टइंडीज की टक्कर,देखें संभावित प्लेइंग XI
लॉडरहिल (फ्लोरिडा), 2 अगस्त | आईसीसी विश्व कप-2019 में मिली निराशा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी की शुरुआत शनिवार को यहां ...
-
रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में बना सकते हैं बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड,गेल को छोड़ेगे पीछे
नई दिल्ली, 2 अगस्त | भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का रिकार्ड तोड़ने के करीब ...
-
Preparation begins for World T20 as India take on West Indies
Lauderhill (Florida), Aug 2: Back on the field after their World Cup debacle, Team India will start their preparations for next year's World T20 in the first T20I of the three-match ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47