Top cricket news: Cricket News & Match Updates
U 19 वर्ल्ड कप जीताने वाले खिलाड़ी को 1 साल के लिए किया गया बैन, नीतीश राणा - शिवम मावी को लेकर भी उठाए सवाल
नई दिल्ली, 2 जनवरी | दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के लोकपाल न्यायाधीश (सेवानिवृत) बद्र दुरेज अहमद ने जूनियर स्तर पर उम्र संबंधी गड़बड़ी करने के मामले में मनजोत कालरा को एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। लोकपाल के इस फैसले से डीडीसीए में विवाद को हवा मिल गई है क्योंकि लोकपाल ने नीतीश राणा और शिवम मावी को लेकर अलग फैसला लिया है।
लोकपाल ने बीसीसीआई से राणा के मामले में जांच करने को कहा है। डीडीसीए के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि लोकपाल ने फैसला में समानता नहीं बरती इस बात से हैरानी है क्योंकि तीनों मामले उम्र संबंधी गड़बड़ियों के थे। अधिकारी ने फैसले के समय पर भी सवाल खड़े किए हैं।
अधिकारी ने कहा, "कालरा दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेलने वाले थे, लेकिन अब वह नहीं खेल पाएंगे। जब तक वो निर्दोष साबित नहीं हो जाते तब तक यह फैसला ठीक है, लेकिन यही बात राणा और मावी के मामले में भी लागू होती है। समानता बुहत मूल बात है जिसका पालन किया जाना चाहिए। आप एक को प्रतिबंधित और दूसरे के लिए जांच और तीसरे को पास नहीं कर सकते।"
उन्होंने कहा, "साथ ही, जब उन्होंने अपना स्थान छोड़ा तब शायद वो स्थिति से पूरी तरह वाकिफ नहीं कराए गए थे। अब हमारे पास नए लोकपाल आ रहे हैं जो एक बार फिर दोबारा सारे कागजात देखेंगे और फिर इस मामले पर फैसला लेंगे।"
अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या दीपक वर्मा मामले को देखेंगे तो उन्होंने कहा, "हां, सभी कागजात उन्हें भेज दिए गए हैं और उम्मीद है कि जल्द से जल्द स्थिति साफ हो जाएगी क्योंकि अंत में खिलाड़ियों का करियर दांव पर है। वो भी तब जब वह अपने राज्य के लिए खेल रहे हैं ना की किसी आयु वर्ग ग्रुप क्रिकेट के लिए।"
कालरा 2018 में विश्व कप जीतने वाली भारत की अंडर-19 टीम के सदस्य थे। इसी टीम का हिस्सा मावी भी थे। वहीं राणा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए खेल चुके हैं और दिल्ली टीम के उप-कप्तान हैं। Read More...
Related Cricket News for Top cricket news - Tesst
Aus, NZ players to pay tribute to personnel fighting bushfires
2020 is going to be special!: Sports stars wish fans happy new year
साल 2019 में बने ये रिकॉर्ड जो रहे बेहद ही अनोखे और दिलचस्प !
ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज मार्क वॉ ने कहा, इस खिलाड़ी के कारण बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच नहीं जीत सकती है न्यूजीलैंड
दृष्टिहीन महिला क्रिकेट: कर्नाटक को हराकर ओडिशा ने जीता खिताब !
धमाकेदार पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने कहा, एक प्रारूप का विशेषज्ञ नहीं बनना चाहता!
एंड्रयू बालर्बिनी क्रिकेट के तीनों प्रारूप में करेंगे आयरलैंड की कप्तानी
Cornwall returns with best bowling figures in India in 2019
सच्चे क्रिकेट प्रशंसकों से प्रेरित कैम्पेन लॉन्च किया गया
WATCH अपने साथी बल्लेबाज की गलती देख मैदान पर ही डांटने लगे कप्तान बाबर आजम, देखिए !
देवधर ट्रॉफी का खिताब इंडिया B के नाम, इंडिया C को मिली 51 रनों से हार, शाहबाज नदीम की घातक गेंदबाजी !
Indian fast bowlers now leading the show even on home soil
Cricket fraternity hails Kohli & boys' historic win over SA
Kohli's ability to find gaps puts pressure on opposition: VVS
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47