World cup 2019
वर्ल्ड कप में कप्तानी करने को लेकर एरोन फिंच ने कही ऐसी बात, जानिए
27 जून। कुछ लोग महान पैदा होते हैं, कुछ महानता हासिल करते हैं और कुछ इसके लिए बेइंतहा प्यासे रहते हैं। ऐसे में आस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच तीसरी श्रेणी में आते हैं।
अंग्रेजी के महान लेखक विलियम शेक्सपीयर की रचना 'टुवेल्फ्थ नाइट' का एक किरदार है मालवोलियो, और उस किरदार की बेहतरीन लाइनों में से एक है 'महानता से मतो डर (वी नॉट अफ्रेड ऑफ ग्रेटनेस'। यह बात फिंच के नजरिए को पूरी तरह से साबित करती है।
स्टीवन स्मिथ के प्रतिबंध के बाद आस्ट्रेलिया की वनडे टीम की कप्तानी संभालने वाले फिंच सिर्फ रन बनाने और टीम को आगे ले जाने में लगे हुए हैं। विश्व कप में वह लगातार रन बना रहे हैं। फिंच कहते हैं कि कप्तानी हार या जीत से कई ज्यादा है।
फिंच ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा था, "मैंने जब पहली बार कप्तानी की थी तब मैं काफी युवा था। मैंने आठ साल पहले मेलबर्न रेनेगेड्स से इसकी शुरुआत की थी और अब तक कर रहा हूं। तब से लेकर अब तक चीजें काफी बदली हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं टीम बैठक में ज्यादा बात नहीं करता। मैं कोशिश करता हूं कि हर कोई अपनी बात कहे और टीम में योगदान दे। मुझे जहां जरूरत लगती है मैं बोलता हूं।"
फिंच ने कहा, "कप्तानी हार या जीत से काफी आगे की बात है। यह इस बात को सुनिश्चित करना है कि आप एक ऐसा माहौल बनाए जिसमें सभी सफल हो सकें। जब आप घरेलू क्रिकेट से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आते हैं तो यह आपके लिए थोड़ी खराब स्थिति हो सकती है,खासकर अंतर्राष्ट्रीय दौरों पर।"
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "इसलिए खिलाड़ियों का आना और आते ही टीम के वातावरण में सहज होना, मेरे लिए, कोचिंग स्टाफ और बाकी के सीनियर खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है।"
Related Cricket News on World cup 2019
-
आखिरी ओवर में धोनी का धमाका, 16 रन जड़कर भारतीय टीम के स्कोर को पहुंचाया 268 रन
27 जून। कोहली के 72 रन की अर्धशतकीय पारी और हार्दिक पाडंड्या (46), धोनी नाबाद (56) रनों की बदौलत वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 268 ...
-
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तानी प्रशंसकों से पूछा, भारत का साथ दोगे या इंग्लैंड का?
27 जून। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान के प्रशसंकों के सामने एक सवाल रखा है और सवाल यह है कि पाकिस्तान प्रशंसक रविवार को होने वाले मैच ...
-
वर्ल्ड कप : टूर्नामेंट में बने रहने के लिए साउथ अफ्रीका को हराने की कोशिश करेगी श्रीलंका (…
27 जून। आईसीसी विश्व कप-2019 में बने रहने के लिए श्रीलंका को शुक्रवार को रिवरसाइड स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हर हाल में जीत चाहिए ...
-
रोहित शर्मा दिए गए थर्ड अंपायर द्वारा गलत आउट, फील्ड अंपायर भी इस फैसले से हुए हैरान
27 जून। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ आउट होना एक बार फिर निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) पर सवाल खड़े कर गया। सोशल मीडिया पर ...
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक जमाने के बाद बाबर आजम ने कहा, यह मेरी बेस्ट पारी !
27 जून। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज बाबर आजम ने बुधवार को शतक लगाकर अपनी टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत दिलायी। बाबर ने अपनी इस पारी को अबतक की ...
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान को मिली जीत पर इमरान खान ने ऐसी बातें लिखकर दी बधाई
27 जून। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और 1992 में विश्व कप खिताब जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के कप्तान रहे इमरान खान तथा विश्व विजेता टीम के उनके सबसे भरोसेमंद साथी रहे वसीम ...
-
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता टॉस पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
27 जून। वर्ल्ड कप 2019 के 34वें मैच में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता टॉस पहले बल्लेबाजी का किया फैसला। आपको बता दें कि भारतीय प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं ...
-
भारत के खिलाफ मैच से पहले जेसन होल्डर ने अपने बल्लेबाजों को दी सलाह, कहा इस बल्लेबाज की…
27 जून। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप-2019 के एक अहम मैच में यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर आज वेस्टइंडीज का सामना करेगी। इस टूर्नामेंट में भारत ने अभी तक एक ...
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से ठीक पहले ICC ने ऋषभ पंत के लिए ऐसा कर किया सपोर्ट, क्या…
27 जून। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले आईसीसी ने अपने ट्विटर अंकाउंट पर ऋषभ पंत की फोटो पोस्ट की है। आईसीसी ने ऐसा कर अपनी पसंद बताई है कि वर्ल्ड ...
-
Weather UPDATE Match 34th: वेस्टइंडीज vs भारत, जानिए आजके मैच में बारिश होगी या नहीं ?
27 जून। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप-2019 के एक अहम मैच में यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर आज वेस्टइंडीज का सामना करेगी। इस टूर्नामेंट में भारत ने अभी तक एक ...
-
भारत - वेस्टइंडीज मैच के दौरान विराट कोहली समेत ये भारतीय दिग्गज बना सकते हैं 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल मैनचेस्टर के मैदान पर मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के पास पावरफुल बल्लेबाजी क्रम है लेकिन भारत गेंदबाजी में कहीं ना कहीं वेस्टइंडीज ...
-
वहाब रियाज ने मोहम्मद आमिर के लिए कही ऐसी दिल जीतने वाली बात
26 जून। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने कहा कि साथी गेंदबाज मोहम्मद आमिर के साथ उनकी बहुत गहरी दोस्ती है और वह दोनों हमेशा एक-दूसरे को सलाह देते ...
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान करेगी भारतीय टीम, जानिए मैच प्रीव्यू
26 जून। बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय टीम गुरुवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने अगले मैच में ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर वेस्टइंडीज से भिड़ेगी जो विश्व कप में आई ...
-
धोनी की धीमी बल्लेबाजी पर सौरव गांगुली ने दिया ऐसा रिएक्शन, कही ऐसी बात
26 जून। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का बचाव किया है। धोनी विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खराब पारी खेलने के कारण आलोचना ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47