Hurdles final
Advertisement
ताइवान एथलेटिक्स ओपन : रोहित ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण, विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ जीती
By
IANS News
June 08, 2025 • 20:02 PM View: 173
Vithya Ramraj: ताइवान एथलेटिक्स ओपन में भारत का प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रहा और रोहित यादव ने रविवार को यहां प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में शीर्ष स्थान हासिल किया।
दो बार के राष्ट्रीय चैंपियन रोहित ने 74.42 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने 71.46 मीटर के साथ शुरुआत की। पहले राउंड के बाद वह दूसरे स्थान पर रहे। 24 वर्षीय एथलीट ने फिर 74.25 मीटर के दूसरे थ्रो के साथ बढ़त हासिल की। इसके बाद उन्होंने 74.42 मीटर का थ्रो फेंका और शीर्ष स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में विथ्या ने 56.53 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। एथलेटिक्स मीट में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या आठ हो गई। यशास पलाक्ष ने इसी स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।
Advertisement
Related Cricket News on Hurdles final
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47
Advertisement