Marrakech open
सुमित नागल ने पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई
भारत के टॉप पुरुष टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने इस बात की पुष्टि खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की। उन्होंने लिखा, "यह बताते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है कि मैंने आधिकारिक तौर पर पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह मेरे लिए एक यादगार पल है क्योंकि ओलंपिक मेरे दिल में एक खास जगह रखता है! मेरे करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाग लेना था। हमेशा मुझे सपोर्ट करने के लिए टॉप्स और साई का बहुत-बहुत धन्यवाद।"
ओलंपिक में सुमित नागल दूसरी बार हिस्सा लेंगे। इससे पहले वह लिएंडर पेस के बाद टोक्यो ओलंपिक में एकल मैच जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने थे। नागल ने पहले दौर में उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन को हराया था। लेकिन दूसरे दौर में रूस के दानिल मेदवेदेव से हार गए थे।
Related Cricket News on Marrakech open
-
BMW Open: Bhambri-Olivetti Duo Stuns Monte-Carlo Masters Champions
Ye Xin Ma: Yuki Bhambri and his French partner Albano Olivetti pulled off a major upset as they knocked out reigning French Open finalists Sander Gille and Joran Vliegen 4-6, ...
-
Marrakech Open: Sumit Nagal Loses In Round Of 16
ATP Marrakech Open: India's Sumit Nagal went down fighting against Italy's Lorenzo Sonego 6-1, 3-6, 4-6 in the round of 16 at the ATP Marrakech Open, here on Wednesday. ...
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2024 07:47
-
- 16 Mar 2024 07:24