Aakash chopra reaction
क्या शुभमन गिल की वजह से इंडिया की टीम में GT के ज्यादा खिलाड़ी हैं?
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खत्म होने से पहले और खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक नैरेटिव काफी चला कि शुभमन गिल की वजह से भारतीय टेस्ट टीम में गुजरात टाइटंस के ज्यादा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। गिल को इसके चलते सोशल मीडिया पर निशाना भी बनाया गया लेकिन अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है।
आकाश चोपड़ा ने कहा, "मैंने इस बारे में कई मीम्स भी देखे, जिसमें ये भी शामिल था कि कगिसो रबाडा को क्यों बाहर रखा गया और उन्हें भी चुना जा सकता था या गुजरात टाइटंस के मैच में कुलदीप यादव बॉलिंग स्कोरकार्ड में क्या कर रहे थे। मुझे पता है कि कैसी फीलिंग होती है कि गुजरात के इतने सारे खिलाड़ी क्यों खेल रहे हैं और क्या ये सिर्फ इसलिए है क्योंकि शुभमन गिल कप्तान हैं? तो जो भी उनकी कप्तानी में गुजरात के लिए खेलता है, उसे इंडिया के लिए जल्दी चुन लिया जाता है। मैं समझता हूं कि ऐसा महसूस होता है, लेकिन आप उनकी जगह किसे चुनते, ये सवाल हमेशा पूछना चाहिए।"
Related Cricket News on Aakash chopra reaction
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47