Afghanistan cricket: Cricket News & Match Updates
आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट वनडे में अफगानिस्तान की धमाकेदार जीत, इन दो खिलाड़ियों ने किया कमाल
22 मई। मोहम्मद शहजाद की शानदार शतकीय पारी और गुलबदिन नैब की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को दो मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 126 रनों के बड़े अंतर से मात दी। शहजाद ने बुधवार को यहां खेले मुकाबले में 101 रन बनाए जबकि नैब को छह विकेट मिले।
इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने दो मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म किया। मेजबान टीम ने पहले वनडे में अफगानिस्तान को 72 रनों से पराजित किया था।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही और नूर अली जारदान (5) के रूप में मेहमान टीम ने 25 के कुल योग पर अपना पहला विकेट खोया। हालांकि, शहजाद ने रहमत शाह के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 150 रन की दमदार साझेदारी कर टीम को पटरी पर ला दिया।
शाह 62 और शहजाद 101 रन बनाकर आउट हुए। शहजाद ने 88 गेंदों की अपनी परी में 16 चौके जड़े। नजीबुल्लाह जादरान ने 60 रनों की नाबाद पारी खेली और मेहमान टीम के स्कोर को सात विकेट के नुकसान पर 305 रनों तक पहुंचाया।
हशमतुल्लाह शाहिदी ने भी 47 रनों का योगदान दिया।
आयरलैंड की ओर से मार्क एडेर ने तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा एंडी मैक्कब्रेन ने 2 विकेट लिए जबकि बॉयड रैंकिन और पॉल स्टर्लिग को 1-1 विकट मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम नैब की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और 179 रनों पर ही ढेर हो गई। नैब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर छह विकेट झटके।
मेजबान टीम की ओर स्टर्लिग ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। गैरी विल्सन ही कुछ देर क्रीज पर टिक पाए और 34 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाया।
Related Cricket News for Afghanistan cricket - Tesst
अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को डकवर्थ-लुईस नियम के अधार पर 2 रनों से हराया, इस खिलाड़ी का रहा दमदार परफॉर्मेंस
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान, स्पिनरों के बाद अब दिग्गज तेज गेंदबाजों की तलाश शुरू
इस कारण कप्तानी में किया गया बदलाव, अफगानिस्तान के मुख्य मुख्य चयनकर्ता ने खोला राज
वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला, इसे बनाया वनडे टीम का नया कप्तान
2nd T20I: आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला, प्लेइंग XI
Cricket has changed everything in Afghanistan: Rashid
मोहम्मद शहजाद से बुकी ने किया संपर्क, खिलाड़ी ने की शिकायत
Cricket is symbol of 'hope for treasure' for Afghan people says India's UN Representative
Afghanistan to play 12 Tests between 2019 and 2022
At least 11 killed in explosions at Afghanistan cricket stadium
Afsar replaces Asghar in Afghanistan side
Afghanistan's Shahzad suspended for two matches
Rashid Khan set to become youngest captain in international cricket
Afghanistan committed to achieving ICC Cricket World Cup qualification
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47