Bangladesh premier league: Cricket News & Match Updates
बांग्लादेश प्रीमियर लीग से जुड़े स्टीव स्मिथ
ढाका, 27 नवंबर - बॉल टेम्परिंग मामले में क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की ओर से एक साल के लिए प्रतिबंधित किए गए पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ अब बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में कोमिला विक्टोरियंस के लिए खेलते नजर आएंगे। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, बीपीएल की फ्रेंचाइजी विक्टोरियंस ने स्मिथ को पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक के स्थान पर टीम में शामिल किया है। मलिक लीग के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खेलेंगे।
इस वर्ष मार्च में स्मिथ पर बैन लगने के बाद से उनका यह चौथा लीग है। वह इससे पहले कनाडा ग्लोबल टी-20 और कैरेबियन प्रीमियर लीग का हिस्सा रह चुके हैं जबकि उन्होंने हाल में ही पाकिस्तान सुपर लीग के साथ भी करार किया है।
स्मिथ अपने टीम साथी डेविड वार्नर के साथ लीग से जुड़ेंगे। वार्नर सिल्हट सिर्क्स के लिए खेलेंगे। स्मिथ, वार्नर और कैमरून बेनक्राफ्ट तीनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। वार्नर और स्मिथ पर लगा प्रतिबंध 29 मार्च 2019 को समाप्त होगा।
आईएएनएस Read More...
Related Cricket News for Bangladesh premier league - Tesst
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47