Ben duckett drunk video
VIDEO: शराब के नशे में धुत्त दिखे बेन डकेट, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फिलहाल कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा है। इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की एशेज सीरीज पहले ही हार चुकी है और अब उसके खिलाड़ियों के लिए भी नई मुसीबत खड़ी हो गई है। चौथे एशेज टेस्ट से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन डकेट ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नशे में धुत और परेशान दिख रहे हैं।
डकेट की इस वीडियो ने फैंस को हैरान और परेशान कर दिया है और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भी इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। ये छोटा सा क्लिप, सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, उसमें डकेट ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट के एक मशहूर रिज़ॉर्ट शहर नूसा में देर रात लड़खड़ाते हुए बोलते दिख रहे हैं। फुटेज में, डकेट परेशान और अपने होटल वापस जाने के रास्ते को लेकर कन्फ्यूज लग रहे हैं।
Related Cricket News on Ben duckett drunk video
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47