Bhagwant mann
VIDEO : जालंधर पहुंचे क्रिस गेल, स्पोर्ट्स मार्केट और मोहल्ला क्लिनिक की जमकर तारीफ की
वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर और यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। मंगलवार (31 जनवरी) के दिन क्रिस गेल पंजाब के जालंधर की स्पोर्ट्स मार्केट में पहुंचे जहां उन्होंने जालंधर की शानदार स्पोर्ट्स मार्केट का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा बनाए गए मोहल्ला क्लिनिक की भी तारीफ की।
जब क्रिस गेल जालंधर की मशहूर स्पोर्ट्स मार्केट पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल भी वहां पहुंचे और उन्होंने गेल का शानदार स्वागत करके उनके साथ कई विषयों पर बात की। गेल ने ना सिर्फ जालंधर बल्कि पूरे पंजाब में खेलों के प्रसार के लिए अंगुराल से कई विषयों पर बात की। गेल के जालंधर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Bhagwant mann
கிரிக்கெட் உடனுக்குடன்
அதிகம் பார்க்கப்பட்டவை
இன்றைய கிரிக்கெட் கேலரி
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2024 07:47
-
- 16 Mar 2024 07:24