Chris gayle
वर्ल्ड कप से पहले यूनिवर्सल बॉस 'गेल' ने विरोधी गेंदबाजों को लेकर दिया ऐसा बयान. डराने की कोशिश की
22 मई। अपना पांचवां विश्व कप खेलने जा रहे वेस्टइंडीज के अनुभवी सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का मानना है कि गेंदबाजों को अच्छी तरह से पता है कि वह क्या करने में सक्षम हैं और इसलिए गेंदबाज उनसे डरते हैं, हालांकि वे इसे मानेंगे नहीं।
गेल इस साल सितंबर में 40 वर्ष के हो जाएंगे। खुद को 'यूनीवर्स बॉस' कहने वाले गेल ने इस साल की शुरुआत में विश्व कप के मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों में 424 रन बनाए थे।
गेल ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, "युवा अब मेरे सिर पर चढ़े आ रहे हैं। अब यह इतना आसान नहीं रहा जितना पहले हुआ करता था।"
उन्होंने कहा, "लेकिन, वे (गेंदबाज) सतर्क रहेंगे। उन्हें पता है कि 'यूनिवर्स बॉस' क्या करने में सक्षम है। मुझे विश्वास है कि उनके दिमाग में यह होगा कि यह सबसे खतरनाक बल्लेबाज है जिसे उन्होंने क्रिकेट में अब तक देखा है।"
यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्षी टीम अब भी उससे डरती हैं, गेल ने कहा, "क्या आप नहीं बता सकते? जाइये, आप उन्हीं से पूछ लीजिए। जाइये उनसे कैमरे के सामने पूछिए, वें कहेंगे कि नहीं, वे डर नहीं रहे हैं। लेकिन आप उनसे कैमरे से हटकर पूछेंगे तो वे कहेंगे, 'हां, वह तो है, हां वह तो है।"
गेल ने कहा, " लेकिन, मैं इसका आनंद ले रहा हूं। मैं हमेशा तेज गेंदबाजों के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेता रहा हूं और यह अच्छा है। कभी-कभी वे चीजें वास्तव में आपको बल्लेबाज के रूप में अतिरिक्त ड्राइव देती हैं। जब आपका मुकाबला होता है तो मैं उन चुनौतियों को पसंद करता हूं।"
2015 के विश्व कप के बाद दो साल तक वनडे मैच नहीं खेलने के बावजूद गेल को विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज टीम में शामिल किया गया है।
गेल ने कहा, "मैं अभी भी अच्छे फॉर्म में हूं। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद मेरा आईपीएल खराब नहीं था।"
उन्होंने कहा, "अच्छी बात यह है कि मैं क्रिकेट खेल रहा हूं। मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं खेलता रहूं और इंग्लैंड में आकर कुछ अभ्यास मैचों के साथ-साथ यह भी देखूं कि आप कहां है।" विश्व कप में वेस्टइंडीज को 31 मई को ट्रेंटब्रिज में अपना पहला मैच खेलना है।
Related Cricket News on Chris gayle
-
वर्ल्ड कप के इतिहास में बल्लेबाजों द्वारा खेली गई टॉप-5 सबसे बड़ी परियां
लिमिटेड ओवर क्रिकेट में अगर किसी टीम को विशाल स्कोर खड़ा करना है तो जरुरी है की टीम का कोई एक बल्लेबाज बड़ी पारी खेले और विरोधी टीम को बैकफुट ...
-
आईपीएल के तुरंत बाद क्रिस गेल के लिए खुशखबरी, वर्ल्ड कप में टीम वेस्टइंडीज के बनाए गए उपकप्तान
7 मई। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले आगामी विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज का उपकप्तान बनाया गया है। गेल ने आखिरी बार जून ...
-
Chris Gayle named Jason Holder's deputy for 2019 World Cup
Dublin, May 7 (CRICKETNMORE): Chris Gayle has been named as the vice captain of West Indies for the upcoming World Cup slated to be held in England and Wales from ...
-
Rahul one of best openers I've batted with: Gayle
May 6 (CRICKETNMORE) Heaping praises on his Kings XI Punjab teammate K.L. Rahul, swashbuckling West Indies opener Chris Gayle has said that the Indian batsman was one of the best ...
-
CPL 2019: Chris Gayle returns to Jamaica Tallawahs
New Delhi, May 5 (CRICKETNMORE): Jamaica Tallawahs have have announced that Chris Gayle will return to his former Caribbean Premier League (CPL) franchise for the 2019 season. Gayle was with ...
-
Kings XI Punjab ride on Gayle's 69 to score 163/7 against Delhi Capitals
New Delhi, April 20 (CRICKETNMORE): Kings XI Punjab (KXIP) rode on Chris Gayle's 28th Indian Premier League (IPL) fifty to register 163/7 in 20 overs against Delhi Capitals (DC) at ...
-
IPL 2019: क्रिस गेल की धमाकेदार पारी से पंजाब ने दिल्ली को दिया 164 रनों का लक्ष्य
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (CRICKETNMORE)| सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (69) की ताबड़तोड़ पारी के बाद शानदार वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शनिवार को यहां फिरोजशाह कोटला स्टेडियम ...
-
क्रिस गेल से मिलकर इस युवा क्रिकेटर का सपना इस तरह से हुआ पूरा, जानिए पूरी स्टोरी आखिर…
नई दिल्ली, 17 अप्रैल | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण की नीलामी में 4.8 करोड़ रुपये की राशि पाने वाले 18 साल के युवा बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को ...
-
Chris Gayle's 99 powers KXIP to 173/4 against RCB
Mohali, April 13 (CRICKETNMORE): Opener Chris Gayle missed out on his century by just one run but his valiant effort (99* off 64) helped Kings XI Punjab (KXIP) post a ...
-
IPL 2019: क्रिस गेल शतक से चूके, किंग्स XI पंजाब ने आऱसीबी को दिया 174 रनों का लक्ष्य
मोहाली, 13 अप्रैल (CRICKETNMORE)| क्रिस गेल (नाबाद 99) निश्चित ही अपने शतक से चूक गए हों, लेकिन उन्होंने शुरुआत से अंत तक एक छोर संभाले रखते हुए आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम ...
-
Kings XI Punjab physio reveals Chris Gayle's secret for longevity
New Delhi, April 6 (CRICKETNMORE): While cricketers like India skipper Virat Kohli are regularly seen hitting the gym and lifting weights to work on their fitness, someone like Universe Boss ...
-
टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन मारने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज
दुनिया में इंटरनेशनल टी-20 मैचों के अलावा और भी कई तरह के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट खेले जाते हैं। ऐसे में देश विदेश के कई खिलाड़ियों को अपने बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी का ...
-
टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन मारने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज
दुनिया में इंटरनेशनल टी-20 मैचों के अलावा और भी कई तरह के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट खेले जाते हैं। ऐसे में देश विदेश के कई खिलाड़ियों को अपने बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी का ...
-
KXIP want to win the IPL for the Universe Boss,says Chris Gayle
Jaipur, March 26 (CRICKETNMORE): His 47-ball 79 helped Kings XI Punjab register a 14-run win over Rajasthan Royals in their Indian Premier League (IPL) game on Monday, but Universe Boss ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47