Delhi capitals match news: Cricket News & Match Updates
CSK vs DC: क्या दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे एमएस धोनी? सामने आया बड़ा अपडेट
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। उनके स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं जिसके चलते वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। धोनी सीएसके के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए दिल्ली नहीं गए हैं और ये मैच 5 मई को खेला जाना है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धोनी अभी भी चेन्नई में ही हैं और अपनी पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैब से गुजर रहे हैं। ये चोट उन्हें सीज़न की शुरुआत में लगी थी। धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीज़न में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है और उनकी जगह टीम के लिए विकेटकीपिंग की ज़िम्मेदारी संजू सैमसन ने संभाली है। ऐसे में सीएसके के फैंस धोनी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन लगता है कि उनका इंतजार और लंबा होने वाला है। Read More...
Related Cricket News for Delhi capitals match news - Tesst
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47