Fakhar zaman ball tampering news
Advertisement
Fakhar Zaman को बॉल टेम्परिंग की मिली सज़ा, PSL 2026 के इतने मुकाबले से हुए बैन
By
Nishant Rawat
March 31, 2026 • 17:18 PM View: 169
Fakhar Zaman News: पाकिस्तान में डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) खेला जा रहा है जिसके बीच लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) के सलामी बल्लेबाज़ फखर ज़मान (Fakhar Zaman) को एक बड़ी सज़ा मिली है। दरअसल, फखर ज़मान बीते रविवार, 29 मार्च को कराची किंग्स (Karachi Kings) के खिलाफ हुए मुकाबले में बॉल टेम्परिंग करते पकड़े गए थे जिसके बाद अब उन्हें सज़ा के तौर पर टूर्नामेंट के दो मुकाबलों से बैन कर दिया गया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार, 31 मार्च को अपने आधिकारिक बयान में फखर ज़मान को पाकिस्तान सुपर लीग के दो मुकाबलों से बैन करने की जानकारी दी है। गौरतलब है कि बॉल टेम्परिंग ICC के नियमों के अनुसार लेवल 3 का अपराध है जिसके तहत खिलाड़ी को एक या दो मुकाबलों से बैन किया जा सकता है।
Advertisement
Related Cricket News on Fakhar zaman ball tampering news
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47
Advertisement