Glenn phillips video: Cricket News & Match Updates
VIDEO: आर्चर के सामने चश्मा पहनकर बैटिंग कर रहे थे ग्लेन फिलिप्स, फिर जो हुआ वो देखने लायक था...
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने लंदन के केनिंग्टन ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक 7 विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने पर ग्लेन फिलिप्स 49 रन औऱ काइल जैमीसन 6 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, ये पहला दिन निकालना फिलिप्स के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा क्योंकि इंग्लैंड के तूफानी तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर ने उन पर ज़रा भी रहम नहीं दिखाया।
पहले दिन के आखिर में, इस तेज़ गेंदबाज़ ने शॉर्ट-पिच गेंदों का ज़बरदस्त और आक्रामक आठ ओवर का स्पेल डाला। दिन के आखिरी कुछ ओवरों में ग्लेन फ़िलिप्स के साथ उनकी टक्कर ने सबका ध्यान खींचा। फिलिप्स को आर्चर के सामने भी चश्मा लगाकर बैटिंग करते देखना दिन का हाइलाइट रहा और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा रही लेकिन आर्चर की खतरनाक बाउंसर्स के सामने जब वो बेबस नजर आए तो कुछ फैंस ने उन्हें अगले दिन चश्मा उतारकर बल्लेबाजी करने की सलाह दी। Read More...
Related Cricket News for Glenn phillips video - Tesst
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47