Hardik comeback
VIDEO: शादी की खबरों के बीच हार्दिक पांड्या ने दिया सरप्राइज़, KKR के खिलाफ मैच से पहले गर्लफ्रेंड के साथ कोलकाता में हुए लैंड
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या अब मैदान पर वापसी करने के काफी करीब हैं। पिछले दो मैचों से चोट की वजह से बाहर चल रहे हार्दिक कोलकाता पहुंच चुके हैं, जहां मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला खेलना है। खास बात ये रही कि हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए।
हार्दिक पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि वो 22 मई को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचा सकते हैं ऐसे में उन्हें कोलकाता में देखकर फैंस थोडे़ से हैरान नजर आए। गौरतलब है कि हार्दिक पीठ में खिंचाव यानी बैक स्पाज्म की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके चलते वो टीम के पिछले दो मैच नहीं खेल पाए। उनकी गैरमौजूदगी में पहले सूर्यकुमार यादव और फिर जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी संभाली। हालांकि अब हार्दिक की वापसी से मुंबई इंडियंस को बड़ी राहत मिली है। जब कोलकाता पहुंचने पर हार्दिक से उनकी फिटनेस को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ एक शब्द में जवाब दिया, “शानदार।”
Related Cricket News on Hardik comeback
-
IPL 2026: Rohit Sharma की कब होगी वापसी? Hardik Pandya ने फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट
मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए रोहित शर्मा की वापसी का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने उनकी फिटनेस को लेकर अहम जानकारी ...
-
क्या टॉस अपने पाले में लेने के लिए सूर्या भाऊ भी अपनाएंगे केएल राहुल वाली ट्रिक? जानिए क्या…
भारत की टी20 टीम की कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव से जब लगातार हारते टॉस पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मज़ेदार जवाब दिया। KL राहुल की अनोखी ट्रिक पर ...
-
शुभमन गिल बाहर, यशस्वी जायसवाल की होगी वापसी! SA के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऐसा हो सकता…
दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड तय माना जा रहा है। नेक्स्ट अपडेट में भारतीय चयनकर्ता बड़ी घोषणाएं ...
-
WATCH: सब सहा, पर रुके नहीं—कैफ ने बयां की हार्दिक की जंग, बोले- फिल्म बननी चाहिए
जब हार्दिक ने गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई इंडियंस में वापसी की और कप्तानी संभाली, तो आलोचनाओं का तूफान आ गया। फैंस ने उन्हें बुरी तरह से निशाने पर लिया। अहमदाबाद ...
-
हार्दिक पांड्या के टेस्ट कमबैक का सस्पेंस खत्म, पार्थिव पटेल ने बताई अंदर की बात
कुछ दिन पहले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें वो लाल गेंद से गेंदबाजी करते हुए दिखे थे। उनको लाल गेंद से गेंदबाजी करता देख ...
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47