Hardik pandya: Cricket News & Match Updates
वर्ल्ड कप से पहले तक पांड्या-राहुल विवाद को खत्म करना चाहता है बीसीसीआई
नई दिल्ली, 2 अप्रैल | टीवी चैट शो पर महिलाओं के खिलाफ दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डी.के.जैन ने हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज लोकेश राहुल को नोटिस थमा दिया है। वहीं बोर्ड की कोशिश है कि वह 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे विश्व कप से पहले इस मुद्दे को खत्म करे।
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बोडऱ् में सभी की एक ही राय है और सभी को लगता है कि इस मुद्दे को खत्म किया जाए। सभी का मानना है कि सजा अपराध के मुकाबले ज्यादा नहीं होनी चाहिए और दोनों पहले ही अपनी गलती का सजा भुगत चुके हैं।
अधिकारी ने कहा, "बोर्ड में हर किसी का मानना है कि इस मुद्दे को जल्द से जल्द खत्म कर देना चाहिए। खिलाड़ियों ने गलतियां कीं और इसको लेकर कोई दोहरी राय नहीं हो सकती, लेकिन इसके लिए उन्हें आस्ट्रेलियाई दौरे के बीच में ही घर बुला लिया गया था और वह लोकपाल के सामने पेश होने के लिए भी तैयार हैं।"
अधिकारी ने कहा, "विश्व कप पास है और आम राय यह है कि इस मुद्दे को खत्म कर देना चाहिए।"
बीसीसीआई के एक और अधिकारी ने कहा कि लोकपाल इस मामले को प्राथमिकता दे रहे हैं और वह एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट दाखिल कर देंगे।
उन्होंने कहा, "इस मामले को लेकर कोई समय सीमा नहीं है, लेकिन हर कोई जानता है कि मैच का नुकसान पहले ही हो चुका है और सजा अपराध की तुलना में ज्यादा नहीं दी जा सकती। लोकपाल संभवत: एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट दाखिल कर देंगे।"
पांड्या और राहुल ने इस विवाद के बाद माफी मांगी थी। इन दोनों ने बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं जिसके बाद इन दोनों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए थे और अस्थायी प्रतिबंध भी लगाया गया था। प्रतिबंध को हालांकि बाद में हटा लिया गया था। Read More...
Related Cricket News for Hardik pandya - Tesst
BCCI wants Pandya-Rahul chapter to end with World Cup on mind
हार्दिक पांड्या-केएल राहुल के लिए बुरी खबर,लोकपाल ने इस तारीख तक पेश होने का दिया आदेश
Hardik Pandya, KL Rahul to depose before Jain around April 10
IPL 2019: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी, मुंबई इंडियंस ने बनाए 8 विकेच पर 187 रन
BCCI CoA to refer Hardik Pandya- KL Rahul issue to ombudsman on Thursday
IPL 2019: हार्दिक पांड्या का आईपीएल में खेलना हुआ संदिग्ध, हो सकते हैं पूरे टूर्नामेंट से बाहर
Hardik Pandya ruled out of Australia's tour of India
हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज से हुए बाहर
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या प्लेइंग इलेवन में शामिल
पांड्या ब्रदर्स न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज में धमाल मचाने के लिए तैयार,भारत के लिए पहली बार खेल सकते हैं साथ
हार्दिक पांड्या ने 5 छक्के जमाकर वनडे में किया ऐसा अनोखा कारनामा जो सिर्फ महान एबी डीविलियर्स ही कर पाए थे
हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी ने 5वें वनडे में मचाया धूम, ट्विटर पर आई Memes की बहार
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी, एक के बाद एक लगाए 5 छक्के
विवाद के बाद वापसी करने वाले हार्दिक पांड्या को विराट कोहली ने दिल जीतने वाली नसीहत
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47