Ind vs sa 1st odi
Advertisement
मुकेश बने 'बिनोद', भारतीय टीम में चुने जाने के बाद टीम बस में हुआ खास सेलिब्रेशन; देखें मज़ेदार VIDEO
By
Nishant Rawat
October 04, 2022 • 12:59 PM View: 1143
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। वनडे सीरीज का आगाज 6 अक्टबूर(गुरुवार) से होगा जिसके लिए भारतीय सेलेक्टर्स ने टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में 28 वर्षीय तेज गेंदबाज़ मुकेश कुमार को भी शामिल किया गया है जिस वज़ह से युवा गेंदबाज़ काफी खुश है। अब मुकेश कुमार का एक मजे़दार वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ 'बिनोद स्टाइल' में जश्न मनाते नज़र आ रहे हैं।
इस वायरल वीडियो में सरफराज खान मुकेश कुमार से मज़ेदार अंदाज में कहते हैं, 'ए बिनोद पता हैं ना तुम्हारा इंडियन टीम में सेलेक्शन हो गया है।' मुकेश 'बिनोद स्टाइल' में जवाब देते हुए कहते हैं, 'जी भईया।' इसके बाद पूरी रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम अपने साथी खिलाड़ी के सेलेक्शन पर चियर करती कैमरे में कैद हो जाती है।
Advertisement
Related Cricket News on Ind vs sa 1st odi
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47
Advertisement