Ipl live update
क्या KKR vs SRH मैच में बारिश डालेगी खलल? जानिए कैसा रहेगा कोलकाता में मौसम का हाल
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गुरुवार, 02 अप्रैल को ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। दोनों टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था ऐसे में दोनों ही टीमें चाहेंगी कि पिछले मैच में हार को भुलकर जीत की पटरी पर वापस लौटा जाए।
हालांकि, इस मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दिन कोलकाता का मौसम कैसा रहने वाला है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 2 अप्रैल को होने वाले इस मैच के लिए अच्छी खबर ये है कि कोलकाता में मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। मैच वाले दिन बारिश से कोई रुकावट नहीं आएगी। पूरे दिन के दौरान तापमान 29°C-30°C के आस-पास रहेगा और बारिश की उम्मीद बिल्कुल ना के बराबर है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।
Related Cricket News on Ipl live update
Cricket Special Today
-
- 12 Jun 2025 01:27
-
- 18 Mar 2024 07:47